Bhojpuri Chhath Geet: अरविंद अकेला कल्लू का छठ गीत 'आईल बाड़ी जा घाट लिपे' वायरल, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

Bhojpuri Chhath Geet: अभी भोजपुरी फेमस सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया छठ गीत‘आईल बाड़ी जा घाट लिपे’ (Aail Badi Ja Ghat Lipe) रिलीज हुआ है।

Written By :  Shweta
Update:2021-11-02 16:42 IST

अरविंद अकेला कल्लू (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Chhath Geet: छठ का महीना शुरू हो चुका है। चारों ओर लोग छठ माई की भक्ति में डूब चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा में इस त्योहार का क्रेज सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। अभी भोजपुरी फेमस सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया छठ सॉन्ग (Arvind Akela Kallu new chhath song) 'आईल बाड़ी जा घाट लिपे' (Aail Badi Ja Ghat Lipe) रिलीज हुआ है। जैसे ही अरविंद अकेला का छठ गीत (Arvind Akela Kallu chhath geet) रिलीज हुआ, तेजी से वायरल हो गया। इसे अब तक एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। बहुत तेजी से अरविंद अकेल कल्लू का यह छठ स्पेशल सॉन्ग (Arvind Akela Kallu special chhath song) मिलियन की ओर बढ़ रहा है।

इस छठ सॉन्ग की थीम बहुत ही अलग है। छठ देवी गीत 'आईल बाड़ी जा घाट लिपे' काफी मजेदार है। अरविंद अकेला कल्लू और उनकी को-एक्ट्रेस के बीच नोक-झोक देखने को मिल रहा है। इन दोनों की प्यारभरी लड़ाई भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अरविंद (Arvind Akela Kallu Ka Chhath Gana 2021) के साथ इस गाने में मुधर सुर दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। जबकि लिरिक्स दिया है पवन पांडे ने। अरविंद का यह छठ सॉन्ग Aadishakti Films पर रिलीज किया गया है।

अरविंद का सिंगिंग करियर

Full View

आज अरिवंद अकेला कल्लू किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इस मुकाम को हासिल करने को लिए उन्होंने 9 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। साल 2014 में अरविदं अकेला कल्लू ने भोजपुरी गीत "गवनवा कहिया ले जईबा" से अपनी करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2015 में रिलीज हुआ भोजपुरी गीत "मुर्गा बेचैन बाटे" से उन्हें पहचान मिली। यह गाना उन दिनों काफी पॉपुलर हुआ। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गीत गाए।

अरविंद अकेला कल्लू का गाना

वैसे तो अरविंद ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन उन्हें शोहरत मिली भोजपुरी गाना 'जिला टॉप लागेली'। अरविंद का यह गाना आज भी सबसे ज्यादा सुना जाता है। इसके बाद अरविदं का 2017 का भोजपुरी गाना "चोलिया के हुक राजा जी" ने तो पूरी भोजपुरी सिनेमा में तुफान मचा दिया।

Tags:    

Similar News