Bhojpuri Actress Suman Kumari का घिनौना सच, लड़कियों से करवाती थी जिस्मफरोशी का धंधा

Bhojpuri Actress Suman Kumari Arrested: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-04-22 09:46 GMT
Bhojpuri Actress Suman Kumari (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Actress Suman Kumari Arrested: ग्लैमर की दुनिया दूर से लोगों को बहुत अच्छी लगती है, लेकिन अगर उसे करीब जाकर देखा जाए तो वह आपके होश उड़ा देगी। बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस संग कास्टिंग काउच का मामला तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन ग्लैमर की दुनिया की सच्चाई यही नहीं रुकती बल्कि यह इससे भी ज्यादा बुरी है। जी हां, अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस आरती मित्तल पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था और अब भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया गया है।

सेक्स रैकेट चलाती थीं सुमन कुमारी

जी हां, भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस सुमन कुमारी पर आरोप है कि वह लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थीं। मुंबई पुलिस ने 21 अप्रैल 2023 को उनको लड़कियों (मॉडल्स) को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया है। फिलहाल, आगे की इनवेस्टिगेशन की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो पुलिस को वेश्यावृत्ति की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था।

पुलिस ने गोरेगांव के रोयल पाल्म होटल में छापा मारा था, जहां कई मॉडल्स को वेश्यावृत्ति के लिए सप्लाई किया गया था। पुलिस के मुताबिक, “ये महिलाएं फिल्मों में करियर बनाने के लिए शहर आई थीं। कठिन समय से गुजर रही थीं और उन्हें अपनी लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए पैसे की जरूरत थी।”

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं सुमन कुमारी

सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस एक आदमी की भी तलाश कर रही है, जो सुमन और क्लाइंट के बीच काम करता था। बता दें कि सुमन कुमारी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘लैला मजनू’ और ‘बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी’ जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सुमन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं, उन्होंने हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में गाने भी गाए हैं।

आरती मित्तल पर भी लगा था सेक्स रैकेट का आरोप

बता दें कि कुछ समय पहले मुंबई पुलिस ने एक ऐसे ही सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसे कास्टिंग डायरेक्टर व एक्ट्रेस आरती मित्तल चला रही थीं। पुलिस ने आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरती अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए मॉडल्स से मिलती थीं और उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन में जाने के लिए मोटी रकम देने का ऑफर दिया करती थी।

Tags:    

Similar News