Bhojpuri Famous Actress: इन हसीनाओं ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कहा अलविदा, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

Bhojpuri Famous Actress: आज हम यहां आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की उन खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कुछ कारणों से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Update: 2023-03-15 10:13 GMT
Bhojpuri Famous Actress (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Famous Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री भी लोगों के दिलों में अब अपनी जगह बना रहा है। लोग भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी गानों को खूब पसंद करने लगे हैं। वहीं, इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर खूबसूरत हसीनाएं भी हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि, इनमें कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज तो किया, लेकिन कुछ कारणों से अब भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

सहर अफशा ने भोजपूरी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक सहर अफशा ने अपनी दमदार एक्टिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, लेकिन अब अभिनेत्री काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और गानों से लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन आखिर में सहर ने अपने धर्म की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया और हमेशा के लिए इस इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

श्वेता तिवारी ने भोजपूरी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भोजपुरी की जानी- मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने शुरुआती करियर में उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी, लेकिन कम पैसा मिलने की वजह से अभिनेत्री ने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि, इसके बाद उन्हें कई हिंदी टीवी सीरियल में देखा गया है।

राखी सावंत ने भोजपूरी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

'ड्रामा क्वीन' यानी राखी सावंत कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। जी हां, बहुत कम लोग जानते हैं कि राखी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है, लेकिन अभिनेत्री काफी समय से भी भोजपुरी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, राखी को कई हिंदी टीवी शोज में देखा गया है।

सीमा सिंह ने भोजपूरी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह 'आइटम क्वीन' के नाम से भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड फिगर से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती थीं, लेकिन सीमा काफी समय से किसी भी फिल्म या गाने में नजर नहीं आई हैं। एक तरह से देखा जाए तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। हालांकि, इसका कारण क्या है? यह सामने नहीं आया है।

भले इन एक्ट्रेसेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो, लेकिन इनका नाम आज भी इंडस्ट्री में जाना-जाता है। वैसे, आपको इनमें से कौन-सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं : )

Tags:    

Similar News