Bhojpuri Actresses: आम्रपाली से स्वेता तिवारी तक इन भोजपुरी एक्ट्रेसेज का टीवी में जलवा, लहराया एक्टिंग का परचम

Bhojpuri Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ दिलकश हसीनाओं ने टीवी सीरियल्स में भी काम कर अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती का जादू बिखेरा है। देखिए कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल।

Update: 2022-11-25 13:26 GMT

Bhojpuri Actresses (image: social media)

Bhojpuri Beauty Queens: आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा का रुतबा पहले के मुकाबले अब ज्यादा बढ़ चुका है। भोजपुरी फिल्मों सहित भोजपुरी गानों को भी देश के हर कोने में सुनने और देखने वाले लोग हैं। साथ ही आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुतबा और पहचान इतना बढ़ गया है कि इसमें टीवी, बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकी हीरोइनें भी काम कर रही हैं। साथ ही आज हम आपको भोजपुरी की उन हीरोइनों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग और नाम का डंका बजाने के साथ साथ टीवी सीरियल्स तक में काम किया है। तो इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर स्वेता तिवारी तक कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।

इन भोजपुरी एक्ट्रेस का टीवी में जलवा 

आम्रपाली दुबे

इसके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्यूटीफुल और क्यूट एक्ट्रेस जिन्हें यूट्यूब क्वीन के नाम से भी लोग जानते हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन में से एक हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से की थी, जहां आम्रपाली ने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में', 'सात फेरे', 'मायका' जैसे टीवी शोज में काम किया था।


मोनालिसा

वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ मराठी, बंगाली और बॉलीवुड में भी काम किया है। साथ ही मोनालिसा ने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। वो स्टारप्लस के हाई टीआरपी वाले शो 'नजर' में काम कर चुकी हैं और इसके साथ ही वो 'नमक इश्क' का में भी काम कर चुकी हैं।


अंजना सिंह

बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। वो 'नथ गहना या जेवर' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. उन्होंने जब भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत की थी तो तहलका ही मचा दिया था और बैक टू बैक 25 फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड भी बनाया था।


निधि झा

भोजपुरी फिल्मों में लूलिया के नाम से फेमस एक्ट्रेस निधि झा ने भी अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से किया था।उन्होंने 'सपने सुहाने लड़कपन के' से करियर की शुरुआत किया था और इसके अलावा एक्ट्रेस 'सावधान इंडिया' और 'आहट' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।


स्वेता तिवारी

भोजपुरी इंडस्ट्री और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का एक समय पर इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। लेकिन अब स्वेता तिवारी बस टीवी सीरियल्स में ही काम करती हैं। इसके अलावा स्वेता तिवारी ने एक से बढ़कर एक टीवी शोज में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने 'हिंदुस्तानी सैंया हमार', 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'एई भौजी की सिस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है।


रश्मि देसाई

भोजपुरी फिल्मों की रश्मि देसाई को टीवी सीरियल 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' में देखा गया है। आज वो कई बड़े शोज का हिस्सा भी बन चुकीं हैं। लेकिन आपको बता दें कि रश्मि देसाई ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं और कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।


अक्षरा सिंह

सोशल मीडिया सेंसेशनल और हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जो अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह का कोई ना कोई लुक लोगों के चर्चा का सब्जेक्ट बन जाती है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में से एक हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वो टीवी सीरियल 'काला टीका' में काम कर चुकीं हैं।



Tags:    

Similar News