'राखी के लाज' फिल्म का हुआ मुहूर्त, जल्द होगी रिलीज

ये फिल्म 'वैष्णवी फिल्म क्रिएशन मॉल' के बैनर तले बनने जा रही है। 'राखी के लाज' फिल्म की निर्मात्री नीता कुमारी हैं जबकि सुभाष कामत डायरेक्टर हैं।

Update: 2020-12-17 10:41 GMT
कोरोना महामारी के चलते लम्बे लॉकडाउन के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री अपने दर्शकों के लिए नई फिल्मों की शुरुआत करने जा रही है।

मुंबई: कोरोना महामारी के चलते लम्बे लॉकडाउन के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री अपने दर्शकों के लिए नई फिल्मों की शुरुआत करने जा रही है। इसी कड़ी में फिल्म 'राखी के लाज' की लॉन्चिंग की घोषणा हुई है।

ये भी पढ़ें:ममता को बड़ा झटका: शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को कहा अलविदा, थामेंगे BJP का दामन

ये फिल्म 'वैष्णवी फिल्म क्रिएशन मॉल' के बैनर तले बनने जा रही है। 'राखी के लाज' फिल्म की निर्मात्री नीता कुमारी हैं जबकि सुभाष कामत डायरेक्टर हैं। 'राखी के लाज' को संगीत के माध्यम से चंदन मिश्रा सजायेंगे। फिल्म के कार्यकारी निर्माता विरेंद्र कुमार लोध हैं।

फिल्म का मुहूर्त 14 दिसंबर को मुंबई में संपन्न हुआ

'राखी के लाज' फिल्म का मुहूर्त 14 दिसंबर को मुंबई में संपन्न हुआ। जयप्रकाश जनता दल के महाराष्ट्र अध्यक्ष साहिल बी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विजयानंद पाण्डेय, प्रवक्ता डॉ। शशी कुमार पाण्डेय इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी गणमान्य आमंत्रितों ने फिल्म की सफलता के लिए फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टीम को शुभकामना दी। साहिल बी। श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब बदलाव की बेहद जरूरत है। भोजपुरी सिनेमा के साथ जो विसंगतियां जुड़ गयीं हैं उनको दूर करके एक नई पहल करनी होगी।

भोजपुरी फिल्म के निर्माण में एक नयी पहल है

उन्होंने उम्मीद जताई कि 'राखी के लाज' भोजपुरी फिल्म के निर्माण में एक नयी पहल है और इसमें संस्कार और संस्कृति के साथ साथ पारिवारिक मूल्यों को दर्शाया जाएगा। उन्होंने फिल की पूरी टीम को शुभकामनायें दीं और पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा इस समय भोजपुरी सिनेमा को ऐसी ही अच्छी फिल्मों की जरूरत है जो एक अलग उद्देश्य के साथ बनाई जा अरहीन हैं।

ये भी पढ़ें:मातम किसान आंदोलन में: संत राम के बाद एक और की मौत, जिम्मेदार कौन?

फिल्म में छाया सिंह, विनोद मिश्रा, देव सिंह, राधे मटरू कल्याणी झा अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में अविनाश शाही ने बताया कि इस फिल्म के जरिये दर्शकों को एक भरपूर मनोरंजन के लिए हर एक संभव प्रयास किया जाएगा। इस फिल्म के जरिये मनोरंजन के साथ साथ सामाजिक सन्देश भी दिया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- नीलमणि लाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News