Bhojpuri Latest Gana: कोमल सिंह को देख खेसारी लाल यादव हुए बेकाबू, फिर स्टेज पर दिखाया अपना धांसू अंदाज

Bhojpuri Latest Gana Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसका नाम "हमार जिला" है। खेसारी लाल यादव दर्शकों के लिए एक से एक ताबड़तोड़ गाना लेकर आते हैं, जिसे सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाते हैं|

Update: 2023-06-07 06:00 GMT
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसका नाम "हमार जिला" है। खेसारी लाल यादव दर्शकों के लिए एक से एक ताबड़तोड़ गाना लेकर आते हैं, जिसे सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाते हैं, अब ऐसे में खेसारी लाल यादव का नया गाना जो रिलीज हुआ है, वह भी बेहद धमाकेदार है, रिलीज होते ही इसने जबरदस्त गर्दा उड़ाया हुआ है।

कोमल सिंह के ठुमके पर फिसले खेसारी लाल यादव

"हमार जिला" वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी बाला कोमल सिंह नजर आ रहीं हैं। वीडियो सॉन्ग में कोमल सिंह का हॉट अंदाज तो देखने को मिल ही रहा है, लेकिन उन्होंने जो ठुमका लगाया है, उसे देख तो लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया है। कोमल सिंह की एनर्जी से लेकर उनका एक्सप्रेशन सबकुछ एकदम किलर है। वहीं खेसारी लाल यादव ने भी कोमल के साथ मिलकर गाने में खूब धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह के डांस ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है और वे सीटियां बजाकर यह गाना सुन रहें हैं।

दर्शक बार-बार देख रहें वीडियो

खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह की स्टेज तोड़ डांस परफॉर्मेंस दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि वे इस गाने को बार-बार देख रहें हैं। "हमार जिला" गाने की बीट इतनी कमाल की है कि जो भी सुन रहा है, वही झूमने पर मजबूर हो गया है। बताते चलें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने गाया है, लिरिक्स विशाल भारती द्वारा लिखा गया है जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वहीं म्यूजिक वीडियो को आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है। खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह के इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहें हैं, जल्द ही यह मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है।

Tags:    

Similar News