Bhojpuri Gana: गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'शादी कके चल जइबौ' मचा रहा बवाल, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) को आखिर कौन नहीं जानता।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-22 12:16 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) को आखिर कौन नहीं जानता। गुंजन सिंह का भोजपुरी गाना इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचा रहा है। एक के बाद गुंजन सिंह का एक भोजपुरी गाना रिलीज हो रहा है। इस दरमियना गुंजन सिंह का भोजपुरी गाना 'शादी कके चल जइबौ' (Shadi Kake Chal Jaibo) यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।

बता दें कि सिंगर गुंजन सिंह का गाना 'शादी कके चल जइबौ' 20 जुलाई को म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गुंजन सिंह के गाने का क्रेज भोजपुरिया दर्शकों के बीच देखने को मिलता है। इस समय यह गाना ट्रेंड में चल रहा है।

भोजपुरी गाना 'शादी कके चल जइबौ' में गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने गाया है। इन दिनों की आवाज म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दिया है। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका के गाना को यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ लोगों के जुबा पर चढ़ कर बोल रहा है। बता दें कि इस गाने को लिरिक्स दिया है अमन अलबेला ने।

Full View

आपको बता दें कि हाल ही में गुंजन सिहा का गाना 'धान के रोपनिया धनिया' (Dhan Ke Ropaniya Dhaniya) रिलीज हुआ था। यह गाना एंटरटेनमेंट के ऑफिशिय यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद भी किया। इन गाने को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में गुंजन सिंह खेती करते नजर आई। साड़ी में गुंजन खूब आकर्षित लग रही है। इस गाने में गुंजन सिंह और सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज की जादू बिखेरती हुई नजर आई। वहीं इस गाने को लिखा है अमन अलबेला ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

Tags:    

Similar News