Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'लगन में एग्रीमेंट होई' हुआ आउट, चंद घंटे में मिले लाखों व्यूज

Bhojpuri Gana: ट्रेंडिंग मशीन खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘लगन में एग्रीमेंट होई’ (Lagan Mein Agreement Hoi) रिलीज हो गया है।

Written By :  Shweta
Newstrack :  Network
Update: 2021-11-19 07:36 GMT

खेसारी लाल यादव (फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana:  शादियों का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (bhojpuri star Khesari Lal Yadav) के गाने पर धूम न मचे ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बीच ट्रेंडिंग मशीन खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना (khesari lal yadav bhojpuri gana) 'लगन में एग्रीमेंट होई' (Lagan Mein Agreement Hoi) रिलीज हो गया है। इसे रिलीज हुए अभी 5 घंटे हुए हैं लेकिन अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना (khesari lal yadav bhojpuri song)  'लगन में एग्रीमेंट होई' भोजपुरी के यूट्यूब चैनल SRK MUSIC पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav song 2021) के साथ आवाज दिया है भोजपुरी फेमस सिंगर अलंका झा ने और वहीं दूसरी और इस भोजपुरी गाने का धमाकेदार म्यूजिक दिया है ओम झा ने। जबकि तड़क-भड़क लिरिक्स से सजाया है श्याम देहती ने।

बता दें कि खेसारी लाल यादव की वाली फिल्म (khesari lal yadav upcoming movie)  'राजा की आयगी बारात' (Raja Ki Aayegi Baaraat) का यह गाना है। अभी फिल्म रिलीज नहीं हुआ है लेकिन इस फिल्म के सभी गाने रोज आउट हो रहे हैं। वहीं भोजपुरी फैन्स खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा की आयगी बारात' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ, सुदीक्षा झा, संयुक्ता रॉय, संजय पांडे, अनूप अरोड़ा, अमित शुक्ला, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, वीना पांडे, मनोज सिंह आदि मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं।

Full View

बहरहाल आपको बताते चलें कि खेसारी लाल यादव का एचडी सॉन्ग (khesari lal Yadav hd song Lagan Mein Agreement Hoi) 'लगन में एग्रीमेंट होई' बहुत तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही खेसारी का एक गाना रिलीज हुआ था। जिसकी बोल 'मार के मुसुकिया' था। इस गाने को भोजपुरी दर्शको ने खूब पसंद किया। फिलहाल आपको बताते चलें कि इन दिनों खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (khesari lal yadav instagram) पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह अपने गांव छठ पूजा मनाते हुए नजर आए थे। 

Tags:    

Similar News