Bhojpuri Heroin Akshara: भोजपुरी की इस एक्ट्रेस का पिता हो गया था इतना मजबूर, अपनी बेटी को कह दिया था- जाओ मर जाओ

Bhojpuri Heroin Akshara Singh: अक्षरा सिंह आज के समय में इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए अच्छी खासी मेहनत की, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्हीं के पिता ने उन्हें खुद सुसाइड करने की सलाह दी थी।

Update:2023-07-08 15:05 IST
Bhojpuri Heroin Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह टैलेंट और खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर सिंगिंग, ड्रेसिंग स्टाइल सब कुछ उनके फैंस को खूब पसंद आता है। अक्षरा सिंह टैलेंटेड तो हैं, तभी तो वह जिस तरह से अपनी पहचान बनाती जा रहीं हैं, वह हर किसी के बस की बात नहीं है। अक्षरा सिंह आज के समय में इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए अच्छी खासी मेहनत की, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्हीं के पिता ने उन्हें खुद सुसाइड करने की सलाह दी थी।

आखिर किस वजह से अक्षरा सिंह के पिता ने एक्ट्रेस को कहा था जाओ मार जाओ

अक्षरा सिंह अपने पापा के कितने करीब हैं, ये तो आप सब जानते ही हैं, वह अधिकतर ही अपने पापा के साथ Reels बनाकर शेयर करती रहती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षरा सिंह के पिता अपनी बेटी को सुसाइड करने के लिए कह चुके हैं।
अक्षरा सिंह की इस कहानी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दरअसल यह वही समय था जब अक्षरा सिंह को प्यार में धोखा मिला था। जी हां!! जब पवन सिंह ने काफी सालों तक अक्षरा सिंह को डेट कर, अचानक किसी और से शादी रचा ली थी। अक्षरा सिंह को शादी की बात जैसे ही पता चली थी, उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी। अक्षरा सिंह की एक पल में पूरी दुनिया ही उजड़ गई थी। उन्होंने सब कुछ छोड़ खुद को एक रूम में बंद कर लिया था, वह डिप्रेशन में चली गईं थीं, इसी दौरान ही उनके पिता ने अक्षरा सिंह को सुसाइड करने के लिए कहा था।

जानिए क्या कहा था अक्षरा सिंह के पिता ने

जब अक्षरा सिंह बुरी तरह टूटी हुईं थीं, अपनी बच्ची की इस तरह की हालत में देख उनके पिता को बहुत दुख हुआ, फिर उन्होंने अक्षरा सिंह से बात की और उन्हें समझाते हुए कहा था - "तुम्हारे पास दो रास्ता है, या फिर सब कुछ छोड़कर तुम हार जाओ और जाओ सुसाइड कर लो, नहीं तो फिर इन सब चीजों से लड़ो और आगे बढ़ो। अगर तुम मर जाओगी, तो मैं लोगों से कह दूंगा कि मेरी बेटी नालायक थी, मर गई।" पिता द्वारा कही गई बात अक्षरा सिंह को इतना हिट की, कि फिर उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ना शुरू किया और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिर्फ यही नहीं सामने आकर उन्होंने पवन सिंह पर भी कई इल्जाम लगाए, और अब तो दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है।

अक्सर सुर्खियों में रहता था पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता था, जिससे बहुत से लोग प्यार करते थे। इस जोड़ी को दर्शक इतना पसंद करते थे कि एकसाथ देखने के लिए उतावले रहते थे। पब्लिक अपीयरेंस हो या फिर कोई फिल्म दोनों की जोड़ी पूरी लाइमलाइट लूट ले जाती थी। हालांकि अचानक पवन सिंह ने शादी कर इतने खूबसूरत रिश्ते को पल भर में तोड़ दिया। अक्षरा सिंह का दिल बुरी तरह टूट ही गया था, साथ ही लाखों फैंस का भी दिल उस दिन टूटा था।

Tags:    

Similar News