Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि में इन भोजपुरी गानों से बनाइए अपने घर को भक्तिमय, यहां है पूरी लिस्ट

Bhojpuri Navratri Song 2023: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है, देशभर में अभी से ही इसकी धूम देखने को मिल रही है।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-14 11:11 GMT

Bhojpuri Navratri Song 2023 (Photo- Social Media)

Bhojpuri Navratri Song 2023: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है, देशभर में अभी से ही इसकी धूम देखने को मिल रही है। मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां हो चुकीं हैं, अब नौ दिनों तक पूरे देश में जबरदस्त रौनक देखने को मिलने वाली है, सभी मां अम्बे की भक्ति डूबे नजर आएंगे। ऐसे में यदि आप भी इस नवरात्रि मां अम्बे की भक्ति में डूब जाना चाहते हैं तो यहां कुछ भोजपुरी के भक्ति गानों की लिस्ट है, इससे आप अपने घर को भक्तिमय बना सकते हैं।

स्वर्ग से चलली महारानी(Swarg Se Chalali Maharani)

भोजपुरी देवी गीत "स्वर्ग से चलली महारानी" अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, जो अभी से ही दर्शकों का फेवरेट गीत बन चुका है। अंकुश राजा की आवाज में रिलीज हुए इस देवी गीत में आस्था सिंह नजर आ रहीं हैं।

Full View

सिस्टम चलावेली माई(System Chalaweli Maai)

"सिस्टम चलावेली माई" देवी गीत बेहद ही शानदार है, जिसे मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह देवी गीत दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि अभी भी यह यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है, वहीं नीलकमल सिंह संग गाने में अभिनेत्री आरोही सिंह नजर आ रहीं हैं।

Full View

माई के सजाओ रे(Maai Ke Sajao Re)

"माई के सजाओ रे" गाना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का है, जिसे उन्होंने बेहद ही खूबसूरती से गाया है। यह गाना भी नवरात्रि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। खासतौर पर अक्षरा सिंह की आवाज आपके कानों को सुकून दे जायेगी।

Full View

माटी के माई(Maati Ke Maai)

देवी गीत "माटी के माई" अरविंद अकेला कल्लू का है, जिसे दर्शक खूब सुन रहें हैं। गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने ही अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं।

Full View

अड़हुल के फल(Adahul Ke Phool)

"अड़हुल के फल" अभी कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ है और अभी से ही इसे सुन दुर्गा मां की भक्ति में रम चुके हैं। यह देवी गीत पवन सिंह का है, जिसमें वह अभिनेत्री श्वेता झा नजर आ रहें हैं। गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने भी अपनी आवाज से सजाया है।

Full View

हवा झुरु झुरु लागेला (Hawa Jhuru Jhuru Lagela)

भोजपुरी देवी गीत "हवा झुरु झुरु लागेला" यूट्यूब पर जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है। जी हां!! यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इस भक्ति गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है, जबकि उनके साथ वीडियो में अभिनेत्री रानी नजर आ रहीं हैं।

Full View
Tags:    

Similar News