Bhojpuri Songs: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने मचाया हड़कंप, रक्षा के साथ किया रोमांस

Bhojpuri New Songs: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता का नया वीडियो सॉन्ग 'चाय या चुम्मा' आज रिलीज कर दिया गया है, जो कि एक रोमांटिक सॉन्ग है।

Report :  Anushka Rati
Update:2022-11-06 21:19 IST

Chay ya chuma song (image: social media)

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और शानदार सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और बेहद ही बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने इंटरनेट पर भौकाल मचा दिया है। इस जोड़ी का पहला गाना रिलीज किया गया है, जो कि एक काफी रोमांटिक गाना है। कल्लू के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। साथ ही इस गाने के बोल 'चाय या चुम्मा' रखा गया है। जहां गाने के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार एक साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बहुत जल्द इनदोनों की जोड़ी इस गाने के अलावा इनकी अपकमिंग फिल्म में भी दिखाई देने वाली है।

इसके साथ ही यह भोजपुरी गाना 'चाय या चुम्मा' के वीडियो को नीमन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता को कल्लू की पत्नी का रोल प्ले करते हुए देखा जा रहा है और दोनों के बीच कमाल लव कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिल रही है। बता दें कि दोनों ही भोजपुरी स्टार्स इस गाने में शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। साड़ी में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता का लुक तो देखते ही बन रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले रक्षा कल्लू को जगाने जाती हैं और बेड टी पीने के लिए पूछती हैं। वहीं इस दौरान रक्षा गुप्ता उन्हें नींद से उठाकर पूछती हैं कि 'चाय या चुम्मा' बताओ क्या चाहिए? इस पर दोनों स्टार्स के बीच बेहतरीन डांस मूव्स से लेकर एक्सीलेंट लव कैमिस्ट्री तक देखने के लिए मिल रही है।

इसके साथ ही इस गाने को कल्लू के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। दोनों की बेहतरीन आवाज में इस नए गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो सॉन्ग को साढ़े चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इसके अलावा इस गाने 'चाय या चुम्मा' के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक गोविंद ओझा ने दिया है। इस गाने को कल्लू और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया है। साथ ही वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है और कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन और अमित चावला हैं। किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले गाने का निर्माण किया गया है।

अगर इस जोड़ी की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता फिल्म 'कौन अपना कौन पराया' में नजर आने वाले हैं। वहीं इस मूवी के जरिए दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इनकी कमाल की रोमांटिक केमिस्ट्री और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जिसे लोगों ने बेहद पसंद भी किया है। इस जोड़ी की फिल्म का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Tags:    

Similar News