रानी चटर्जी और आदित्य ओझा ने जमकर किया रोमांस, वीडियो देखकर फैंस के छूटे पसीने

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी गाने और फिल्में सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक भोजपुरी गाना था रानी चटर्जी और भोजपुरी एक्टर आदित्य ओझा का।

Update: 2022-06-24 17:00 GMT

Bhojpuri Song Dudhiya Gorai (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिनेमा आजकल काफी तेज़ी से सभी को अपना दीवाना बना रहा है चाहे बात हो भोजपुरी गानों की या भोजपुरी फिल्मों की। वहीँ भोजपुरी स्टार्स भी सभी की पहले पसंद बनते जा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा ने देखते ही देखते अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। यही वजह है कि भोजपुरी गाने भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाये हुए है। ऐसा ही एक गाना था रानी चटर्जी और भोजपुरी एक्टर आदित्य ओझा (Aditya Ojha) का जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं और इसके वीडियो को देखते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chaterjee) ने इंडस्ट्री में काफी जल्दी अपनी जगह बना ली है। रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपने फैंस के लिए अपनी अलग अलग तरह की फोटोज और वीडियोस भी शेयर करतीं रहतीं हैं। वहीँ रानी का एक गाना 'दूधिया गोराई'

एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने को अभी तक 11,567,353 बार देखा जा चुका है। रानी चटर्जी और भोजपुरी एक्टर आदित्य ओझा (Aditya Ojha) का गाना 'दूधिया गोराई' लोग एक बार फिर खूब सुन रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Full View

रानी चटर्जी और आदित्य ओझा का गाना दूधिया गोराई' को प्रियंका सिंह और आलोक कुमार ने गाया है। साथ ही इस गाने के बोल कुंदन प्रीत (Kundan Preet) के हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आशिश वर्मा (Aashish Verma) हैं। गाने में रानी चटर्जी और आदित्य ओझा की ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News