Bhojpuri Song: चटर्जी ने बढ़ा दिया इंटरनेट का पारा,अवधेश मिश्रा के साथ किया जमकर रोमांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आजकल हर किसी की पसंद बनता जा रहा है।वहीँ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का गाना काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। गाने का टाइटल है ‘गर्मी बुझाला रानी।’

Update: 2022-06-23 15:19 GMT

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आजकल हर किसी की पसंद बनता जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने रिलीज़ होते ही हिट हो जाते है। उन्हें खूब सुना जाता है। यही वजह है कि ये गाने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से ट्रेंड करने लगते हैं। वहीँ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का गाना काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। गाने का टाइटल है 'गर्मी बुझाला रानी' (Garmi Bujhala Rani)।

इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस गाने को भी बार बार देख रहे हैं। गाने में रानी चटर्जी के साथ अवधेश मिश्रा (Avadhesh mishra) नज़र आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही ये गाना इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। आपको बता दें ये गाना फिल्म 'इच्छाधारी' (Icchadhari) का है। भले ही गाने और फिल्म को आये हुए काफी समय बीत गया हो लेकिन आज भी फैंस इस गाने को सुनना काफी पसंद करते हैं। अभी तक इस गाने को यूट्यूब पर 8,425,438 बार देखा जा चुका है। साथ ही इसके व्यूज में लगातार इज़ाफ़ा भी हो रहा है।

वीडियो में अवधेश मिश्रा और रानी का जबदस्त रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। जिसने इस गर्मी के मौसम में इंटरनेट का पारा काफी बढ़ा दिया है। 'गर्मी बुझाला रानी' (Garmi Bujhala Rani) गाने को Mohan Rathore और Alka Jha ने गाया है। साथ ही इसे लिखा है मनोज के कुशवाहा (Manoj K Kushwaha) ने और लिरिक्स है आज़ाद सिंह ने (Azad Singh)।

Full View

इसके अलावा गाने को बिहारीवूड (BIHARIWOOD) यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था।

Tags:    

Similar News