Bhojpuri Dance Video: निरहुआ संग आम्रपाली ने गाने में लगाया देशी तड़का, कहा तोहर आदत हो रहल बा

Bhojpuri Dance Video: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे हिट जोड़ियों में शुमार है। वहीँ दोनों का 'तोहर आदत हो रहल बा' एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।

Update: 2022-07-02 02:29 GMT

Bhojpuri Song Tohar Adat Ho Rahal Ba (Image Credit-social Media)

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सबसे हिट जोड़ियों में शुमार है। वहीँ दोनों का ' तोहर आदत हो रहल बा ' (Tohar Adat Ho Rahal Ba) एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। ये फिल्म रोमियो राजा (Romeo Raja) का गाना है जिसे लोग एक बार फिर खूब देख रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को वैसे भी काफी पसंद आती है। लेकिन इस गाने में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। इस वीडियो में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने रानी पिंक कलर का गाउन पहना हुआ है। इसमें उनका लुक काफी अलग और प्यारा लग रहा है। साथ ही आम्रपाली के इस लुक की हर कोई तारीफ करता नज़र आ रहा है। वहीँ दिनेश लाल यादव भी मॉडर्न लुक में सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं। दोनों की जोड़ी एक दम परफेक्ट है और साथ ही ये गाना 'तोहर आदत हो रहल बा' काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आम्रपाली काफी कमल के लुक में नज़र आ रहीं हैं। साथ ही दिनेश लाल यादव भी उनके साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। गाने को बॉलीवुड स्टाइल में शूट किया गया है जिसमे दोनों किसी बॉलीवुड स्टार की तरह ही नज़र भी आ रहे हैं। फैंस इस गाने को बार बार देख रहे हैं साथ ही खूब कमैंट्स भजि कर रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त अंदाज़ जो सभी को अपना दीवाना बना रहा है।

Full View

आपको बता दें कि इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। वहीँ इस गाने के बोल संदीप संजन ने लिखे हैं। वीडियो डायरेक्टर मनोज नारायण हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। गाने को अब तक 1,030,580 बार देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News