Aitraaz 2 में Priyanka Chopra का किरदार प्ले करेगी ये एक्ट्रेस

Aitraaz 2 Cast: सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म एतराज का बन रहा है सीक्वल, लीड रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-19 15:49 IST

Aitraaz 2 Cast Update (Image Credit- Social Media)

Aitraaz 2 Update: सुभाष घई की अपनी 2004 की थ्रिलर ऐतराज का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। मूल फिल्म को बोल्ड स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है। और सीक्वल में भी इसे जारी रखने की उम्मीद है। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस, करीना कपूर और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के सीक्वल में कौन-सी एक्ट्रेस लीड भूमिका निभा सकती है। उसपर अपडेट आया है।

ऐतराज 2 के लिए इस एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच (Aitraaz 2 Cast Update)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐतराज 2 के लिए तापसी पन्नू को अप्रोच किया गया है। उन्हें स्क्रिप्ट मिल गई है और वह कहानी में रूचि रखती हैं लेकिन न तो तापसी और न ही मुक्ता आर्ट्स ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। सुभाष घई ने हालहि में प्रियंका चोपड़ा के साहसी अभिनय की प्रशंसा की थी, जो 20 साल बाद भी यादगार बना हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत की और इस रोल को कर दिखाया। यही कारण है कि सिनेमा प्रेमी मुक्ता आर्ट्स द्वारा निर्मित ऐतराज में 20 साल भी उनके अभिनय को नहीं भूल सकते। 

सुभाष घई ने बताया कि ऐतराज 2 (Aitraaz 2 Movie) की स्क्रिप्ट पिछले तीन सालों में तैयारी की गई है। अगर तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तो यह उनके करियर के लिए एकदम सही होगा। वह थप्पड़, पिंक और हसीन दिलरूबा और मजबूतस, स्वतंत्र किरदार निभाने के लिए जानी जाती है। 

सीक्वल का निर्देशन अमित राय करेंगे, जो ओह माय गॉड 2 के लिए जाने जाते हैं। इस बीच तापसी अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। उन्हें आखिरी बार डंकी में देखा गया था, जो शाहरूख (Shahrukh Khan) अभिनीत एक फिल्म थी जो बहुत बड़ी हिट रही थी। वह वर्तमान में अपनी अगली प्रोजेक्ट एक्शन थ्रिलर, गांधारी में व्यस्त हैं। ऐतराज के प्रशंसक कलाकारों के बारे में खबर और निर्मताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Similar News