Pawan Singh Video: नशे की हालत में पवन सिंह ने किया जमकर ड्रामा वीडियो हुआ वायरल देखें
Pawan Singh Viral Video: भोजपूुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह नशे की हालत में हैं;
Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में छाए हुए रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। जिसके पीछे की वजह है पवन सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। जिसमें दावा किया जा रहा है पवन सिंह नशे की हालत में हैं।
पवन सिंह ने नशे की हालत में किया ड्रामा (Pawan Singh Video Viral After Drunk)-
पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार के साथ ही साथ इस समय बॉलीवुड में भी गानों के माध्यम से अपना नाम कमा रहे हैं। स्त्री 2 से लेकर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तक में उन्होंने गाना गाया है। पवन सिंह के दोनों गानों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पंसद किया है। यही वजह है कि पवन सिंह को पॉवर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह को पंसद करने वालों की एक भारी तदाद देखने को मिलती है। पवन सिंह के फैंस उनके बारे में कभी भी कुछ भी गलत नहीं सुनते हैं।
तो वहीं सोशल मीडिया पर पवन सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह ने नशा किया हुआ है। तो वहीं Pawan Singh का वीडियो देखकर ऐसा लग भी रहा है कि वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो वहीं पवन सिंह माइक में कहते हैं कि ये गाना अब लगातार बजेगा। और उस गाने को पवन सिंह गाते भी हैं। इसके बाद भी पवन सिंह वीडियो में कुछ कहते हुए नजर आते हैं।
वीडियो शेयर करने वाले एडमिन ने कहा है कि Pawan Singh नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का ये वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह को पसंद करने वाले एडमिन को ट्रोल करते हुए भी नजर आएं हैं। अब पवन सिंह ने इस वीडियो में ड्रिक किया है या नहीं इसके बारे में हम कंफर्मेशन नहीं देते हैं। ये आर्टिकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर लिखा गया है।