खेसारी लाल यादव का गाना करेंट 'कमरिया' रिलीज़, एक्ट्रेस श्वेता के साथ दिखी गज़ब की केमिस्ट्री

भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav का एक नया गाना रिलीज़ हुआ है जो आते ही हिट भी हो गया। ये गाना ‘करेंट कमरिया’ खेसारी और श्वेता के ऊपर फिल्माया गया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-11 11:23 GMT

Khesari Lal Yadav New Music Video Released (Image Credit-Social Media)

Khesari Lal Yadav New Music Video Released: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया गाना रिलीज़ हुआ है जो आते ही हिट भी हो गया। ये गाना 'करेंट कमरिया' खेसारी और श्वेता के ऊपर फिल्माया गया।

खेसारी लाल यादव के हर गाने और फिल्म का वेट उनके फैंस बेसब्री से करते रहते हैं। खेसारी लाल का कोई म्यूजिक वीडियो हो या फिल्म उनके फैंस इसे हिट बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। खेसारी की जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ हिट भी हो जाती है अब ऐसा ही कुछ हुआ है दरअसल इस गाने के रिलीज़ होते ही लोग खेसारी और श्वेता की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों के दिलों को जीत रही है।

खेसारी लाल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं अब खेसारी का ये नया म्यूजिक वीडियो आया है जिसकी वजह से खेसारी हॉट टॉपिक बने हुए हैं। खेसारी लाल यादव और श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) पर फिल्माया गाना 'करेंट कमरिया' (Current Kamariya) का इंतज़ार लोगों को काफी समय से था। आज ये गाना रिलीज़ हो चुका है। खेसारी के हर गाने की ही तरह इस गाने को भी लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

खेसारी लाल यादव और श्वेता शर्मा के इस गाने का सभी को इंतज़ार था। खेसारी और श्वेता इस गाने के रिलीज़ से काफी समय पहले से इसका प्रमोशन करते नाराज़ आये थे। लेकिन दर्शकों को लम्बा इंतज़ार करवाने के बाद अब ये गाना रिलीज़ हो गया है। साथ ही इस गाने ने तहलका भी मचा दिया है। लोग इस गाने को कई बार सुन रहे हैं जिसके चलते गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। आप भी सुनिए ये गाना।

Full View

आपको बता दें खेसारी लाल और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गाना 'करेंट कमरिया' यूट्यूब चैनल Shaandar Bhojpuri पर रिलीज़ हुआ है। इस गाने में श्वेता शर्मा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है वही साथ ही खेसारी लाल भी इस म्यूजिक वीडियो में मॉर्डन लुक में सभी को घायल कर रहे हैं। फिलहाल ये म्यूजिक वीडियो एक हिट वीडियो है।  

Tags:    

Similar News