Bhojpuri Video Song: रानी चटर्जी की मटकती कमर पर आप भी हार जायेंगे अपना दिल, साड़ी में यूँ लगाए ठुमके

Bhojpuri Video Song Rani Chatterjee: रानी चटर्जी का कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखिये उनका ये वीडियो।

Update: 2022-07-11 14:47 GMT

Rani Chatterjee Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं। एक्ट्रेस काफी सालों से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी धाक बनाने में कामयाब रहीं हैं। रानी ने अपने लुक्स और अदाकारी के दम पर अपने फ़िल्मी करियर को सफलता के साथ आगे बढ़ाया है। और आज वो जिस मुकाम पर हैं वो अपनी मेहनत के दम पर है। रानी चटर्जी का कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखिये उनका ये वीडियो।

रानी चटर्जी ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया जिसमे एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। और अपने दमदार डांस से सभी को घायल कर रहीं हैं। वहीँ फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। और रानी की दिल खोल कर तारीफ करते दिख रहे हैं। वहीँ उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस रानी का ये धांसू अंदाज़ काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिये रानी का ये दिलकश अंदाज़।

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपना वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। लोग उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना जितना पसंद करते हैं उतना ही सोशल मीडिया पर उनका डंका बजता है। वहीँ आपको बता दें कि रानी उन एक्ट्रेसस में शामिल हैं जो भोजपुरी फिल्म्स के साथ साथ ओटीटी की दुनिया में भी अब अलग पहचान बनाती जा रही है। रानी ने अपने करियर में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गजों जैसे मनोज तिवारी से रवि किशन और खेसारी लाल यादव तक सभी एक्टर्स के साथ काम किया है। वहीँ आपको बता दें रानी चैटर्जी एक फिल्म के लिए 25-30 लाख रुपये लेती है।

रानी भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बनाई है वहीँ अब उनकी कई फिल्मे आने वालीं हैं जिनमे 'भाभी मां', 'बाबुल की गलियां', 'छोटकी ठकुरैन', 'कसम दुर्गा की', 'तेरी मेहरबानियां' और 'हेराफेरी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News