Bigg Boss 15 : बिग बॉस के घर में होगा लोटस गोल्डन ग्लो डिवा कॉन्टेस्ट, जाने कौन - सी फिमेल कंटेस्टेंट बनेगी विनर

टीवी शो बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में फिमेल कंटेस्टेंट एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनेंगी। यह कॉन्टेस्ट एक टास्क के तहत आयोजित किया जाएगा।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-30 08:51 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Bigg Boss : कलर्स टीवी का लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss) दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक होने वाला है। क्योंकि आगामी एपिसोड में शो की महिला कंटेस्टेंट्स एक ब्यूटी टास्क परफॉर्म करेंगी। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट का नाम लोटस गोल्डन ग्लो डिवा 2021 होगा। टास्क के तहत वो लोटस ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने चेहरे पर अप्लाई करेंगी और उसके बाद उससे तैयार होकर इस प्रतियोगिता का हिस्सी बनेंगी। जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखेगा, वो इस प्रतियोगिता का विजेता होगा।

बता दें कि इस टास्क के दौरान महिला प्रतिभागियों को रैम्प वॉक करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा। सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट का चयन शो के बाकि कंटेस्टेंट यानी कि पुरुष प्रतिभागी करेंगे। कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में इस कॉन्टेसट के बारे में दिखाया गया है। जहां प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) यह बोलते दिखाई दे रही हैं, "आज इस घर में लोटस गोल्डन ग्लो डिवा 2021 का चुनाव होगा। "

तेजस्वी ने खुद को कहा- जीरोइन से हिरोइन

इसके बाद प्रोमो में आगे तेजस्वी प्रकाश अपने चेहरे पर स्क्रबर लगाते हुए स्क्रब - स्क्रब कह रही हैं। वहीं तेजस्वी के बगल में शो की एक और कंटेस्टेंट देवोलीना (Devoleena Bhatacharji) बैठी हुई हैं। वो भी अपने चेहरे पर इस ब्रांड का प्रोडक्ट अप्लाई कर रही हैं। वीडियो में देवो के बगल में कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुकले (Abhijit Bichukale) को देखा जा सकता है। प्रोमो में शमिता शेट्टी और रश्मि देसाई भी तैयार होती दिखाई देती हैं। वहीं तेजस्वी खुद को तैयार करते हुए कहती हैं, "जीरोइन से हिरोइन।" तेजस्वी ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि शो में टास्क की वजह से सभी प्रतिभागियों की हालत कहीं न कहीं खराब हो गई है। कोई भी कंटेस्टेंट पहले की तरह नहीं रह गया है। सभी में बदलाव आए हैं।

राखी ने टास्क को मनोरंजक बनाया

प्रोमोशनल वीडियो में आगे तेजस्वी प्रकाश लाल रंग के गाउन को फ्लान्ट करती हुई दिखाई देती हैं। इस दौरान अभिनेत्री के बार खुले होते हैं। वो लाल रंग के गाउन को पहनकर रैम्प वॉक करती हैं। वीडियो में कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashmi Desai) को इस दौरान हरे रंग की साड़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने इस वक्त जुड़ा बना रखा था। वहीं वो कैमरे की ओर देखकर कुछ पोज देती हुई भी दिखाई दे रही हैं। जबकि कंटेस्टेंट राखी सावंत (Rakhi Sawant) की बात करें, तो हमेशा की तरह वो इस टास्क को भी मनोरंजक बनाती दिखाई दीं। राखी ने अपने लुक को एक रैबिट हेयरबैंड के साथ कम्पलीट किया।

शमिता शेट्टी की हरकत देख उमर रियाज बोले क्या बात है

लोटस गोल्डन ग्लो डिवा 2021 कॉन्टेस्ट में शो की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी भाग लिया था। उन्होंने इस कॉन्टेस्ट के दौरान आसमानी रंग का बार्बी गाउन पहना था, जिसमें वो खुद भी किसी बार्बी डॉल से कम नहीं दिख रही थीं। अभिनेत्री को प्रोमो में टास्क के दौरान कुछ डांस मूव्स करते देखा जा सकता है। इसी के साथ वो इस टास्क को एंटरटेनिंग बनाने के लिए एक फनी चीज करती हैं। वो जानबूझकर अपने स्लीव को थोड़ा नीचे गिरा देती हैं और कहती हैं, "ये तो गिरने के लिए ही बना है।" शमिता शेट्टी के इस फनी मूव पर शो के मेल कंटेस्टेंट उठकर चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं, "क्या बात है?"






Tags:    

Similar News