Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम पर लोगों ने लगाया आरोप, जानिए कैसे किया धार्मिक भावनाओं को आहत

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है सोशल मीडिया पर जमकर दोनों ट्रोल किया जा रहा है।

Update: 2023-01-26 13:02 GMT

Bigg Boss 16 (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है सोशल मीडिया पर जमकर दोनों ट्रोल किया जा रहा है वहीँ नेटिज़ेंस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग कर रहे हैं।

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट्स प्रियंका और अर्चना पर लगा आरोप

प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम ने दर्शकों को परेशान कर दिया है और घर में उनकी हरकतों के लिए उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका और अर्चना को बिग बॉस के घर में पीने के गिलास में सूर्य अर्घा देते हुए देखा गया जिसके बाद नेटिज़न्स उनसे बेहद नाखुश हैं और वो इसके लिए दोनों कंटेस्टेंट्स को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। प्रियंका और अर्चना पर स्नान न करने और फिर भी सूर्य अर्घ देने का आरोप लगाया गया जो नेटिज़न्स के अनुसार धार्मिक भावनाओं का अपमान है। दर्शक उन पर सिर्फ दिखावा करने का आरोप लगा रहे हैं और यहां तक ​​कह रहे हैं कि अगर ये दोनों चाहतीं तो इसे उचित तरीके से कर सकतीं हैं।

शो के दौरान प्रियंका और अर्चना को अक्सर भगवान सूर्य की पूजा करते हुए देखा जाता है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका ऐसा करना दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं और इसलिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। सौंदर्या शर्मा के जाने के बाद अर्चना और प्रियंका वापस दोस्त बनती नज़र आ रहीं हैं वहीँ दोनों एक साथ समय समय पर भगवान सूर्य की पूजा करते हुए दिख रहीं हैं। जिसके लिए दोनों को ट्रोल किया जा रहा है क्योकि उन्होंने भगवान सूर्य को बिना नहाये अर्घ देते देखा गया है। जिससे लोगों की भावनाये आहत हो रही हैं।

शिव ठाकरे, जिन्होंने एक बार फिर घर में प्रियंका के साथ लड़ाई की, यहां तक ​​कि उन्हें 'मैं अकेला काफी हूं' की उनकी क्षमताओं के लिए सिद्धार्थ शुक्ला की नकल करना बंद करने के लिए कहा। वहीँ निमृत कौर भी प्रियंका पर ही निशाना साधते नज़र आ रहीं हैं इतना ही नहीं सुम्बुल और शालीन भी प्रियंका पर बरसते नज़र आते हैं। 

Tags:    

Similar News