मन्नारा चोपड़ा ने नेशनल टीवी पर किया अपने प्यार का इज़हार, जानें कौन है एक्ट्रेस के दिल का राजकुमार

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के लेटेस्ट एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इज़हार किया है, तो आइए जानते हैं कौन है वो शख्स जिसे मन्नारा पसंद करती हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update:2024-01-01 08:49 IST

Bigg Boss 17: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। पहले जहां ईशा और समर्थ के प्यार के चर्चे थे, तो वहीं अब काफी समय से मुनव्वर फारुकी और आयशा खान का लव एंगल सुर्खियों में है। अब इस बीच घर के एक कंटेस्टेंट ने अपने दिल का हाल बयां किया है। जी हां...हम मन्नारा चोपड़ा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इज़हार किया है।

किसे पसंद करती हैं मन्नारा चोपड़ा?

आयशा खान के शो में आने के बाद से मुनव्वर और मन्नारा के बीच काफी लड़ाई हो रही है। आयशा के कारण दोनों की दोस्ती खराब हो गई है। शो में इन दिनों मन्नारा हर वक्त मुनव्वर के बारे में बात करती हैं और उनसे झगड़ती रहती हैं, लेकिन इस बीच मन्नारा ने नेशनल टीवी पर सलमान खान के सामने इस बात को कबूल किया है कि वह मुनव्वर को पसंद करती हैं। दरअसल, बिग बॉस 17 में वीकेंड के वार में सलमान खान मुनव्वर को सपोर्ट किया और आयशा की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान मन्नारा चोपड़ा भी लाइमलाइट में रहीं। सलमान खान ने मन्नारा से पूछा कि ‘क्या आप मुनव्वर को पसंद करती हैं? इस पर वो बोलीं, ‘हां।’

Full View

मुनव्वर को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं मन्नारा

इसके बाद ईशा और समर्थ ने मन्नारा से पूछा कि क्या वो मुनव्वर को पसंद करती हैं, तो मन्नारा ने कहा- ‘उस तरीके से नहीं।’ इस पर सलमान ने कहा कि हर किसी को दिख रहा है कि वह मुनव्वर को पसंद करती हैं। इस दौरान अंकिता ने भी सलमान खान की बात में हां में हां मिलाई। वहीं जब सलमान ने उनसे पूछा कि वो क्यों बहाने बना रही थीं और इन सवालों को अनदेखा कर रही थीं तो इस पर मन्नारा ने जवाब में कहा कि ‘वो एक मोमेंट था, जब मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है।’


मन्नारा चोपड़ा पर भड़के देवोलीना-काम्या

मन्रारा का गेम शुरुआत में काफी अच्छा था, उन्हें दर्शक काफी पसंद भी करते थे लेकिन अब धीरे-धीरे दर्शकों को उनका बर्ताव समझ आ रहा है। मन्नारा को उनकी हरकत के लिए कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। वहीं, अब टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस काम्या पंजाबी और देवोलीना ने भी मन्नारा पर कमेंट किया है। दरअसल दोनों एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। काम्या पंजाबी ने जहां अपने पोस्ट में लिखा- ''समझ नहीं आ रहा है। बेचारी मन्नारा या बेचारा मुनव्वर जो मन्नारा का दोस्त बन बैठा। हे भगवान, वीकेंड के वार का भुगतान अब पूरा वीक करना पड़ेगा। यह महिला एन ऑन एन ऑन करती जा रही है। ईर्ष्या और निराशा तो है ही, वह पागल भी है, उसकी चर्चा सिर्फ मुनव्वर और आयशा पर होती है। बस करो बोर हो गए।’ वहीं देवोलीना ने एक्स पर लिखा- ‘मन्रारा से केवल कोमोलिका की वाइब आती है और कोई आश्चर्य नहीं कि वह अब तक इसे बरकरार रखे हुए है।’





Tags:    

Similar News