Rubina Dialaik भड़की बिग बॉस पर किया Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट

Rubina Dialaik Bigg Boss 18: बॉस लेडी रूबीना दिलैक ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, टारगेट करने पर हुई गुस्सा;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-12-10 16:06 IST

Rubina Dilaik Support Bigg Boss 18 This Contestants 

Bigg Boss 18 Rubina Dilaik: बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बार टीवी जगत के कई फेमस चेहरे बिग बॉस 18 का हिस्सा बने हुए हैं। तो वहीं हर बार की तरह बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। उसी में से एक हैं रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जिन्होंने बिग बॉस 14 जीता था। उन्होंने भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सबके सामने सपोर्ट किया है। चलिए जानते हैं कौन हैं रूबीना दिलैक के फेवरेट कंटेस्टेंट और इस बार किसे कर रही हैं वो सपोर्ट

रूबीना दिलैक बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना को कर रही सपोर्ट (Rubina Dilaik Support Vivian Dsena Bigg Boss 18)-

इस समय बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में सबसे ज्यादा चर्चा में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) हैं। क्योंकि विवियन डीसेना को घर के बाहर और अंदर हर जगह टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने जिस अविनाश मिश्रा को अपना सच्चा दोस्त माना था। उसी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट करके धोखा दे दिया है। तो वहीं Bigg Boss 18 के बाहर विवियन डीसेना को हमेशा उनकी पत्नी की तरफ से सपोर्ट मिलता रहा है। वो Bigg Boss 18 में हो रहे हर एक विवाद पर खुलकर बात करती हैं।

अविनाश मिश्रा वाले मैटर में भी Vivian Dsena की पत्नी ने अपनी बात को रखा, जिसके बाद रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जो कि विवियन डीसेना के साथ शक्ति अस्तित्व की में काम कर चुकी हैं और बिग बॉस 14 को जीत चुकी हैं। उन्होंने विवियन डीसेना का सपोर्ट किया है। विवियन की पत्नी को बताया कि मुझे भी घर में बहुत टारगेट किया गया। डाउन किया गया लेकिन मैं शो को जीत गई आप जनता पर भरोषा रखों जनता जनार्दन हैं। मैं आपकी फिलिंग को समझ सकती हूँ एक पत्नी होने के नाते रूबीना दिलैक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 


रूबीना दिलैक के भी बाहर काफी ज्यादा फैन फॉलोईंग हैं। अब उन्होंने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को सपोर्ट कर दिया है। देखने लायक होगा इसकी वजह से विवियन डीसेना की फैन फॉलोईंग में बढ़ोत्तरी होती है। क्या Bigg Boss 18 की ट्रॉफी विवियन डीसेना के सर सजती है। 

Tags:    

Similar News