Bigg Boss 8 फेम ट्रांसजेंडर Sushant Divgikr को मिला Hollywood में काम, जानें डिटेल्स

Bigg Boss 8 Fame Sushant Divgikr: सुशांत दिवगीकर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, आइए फिर आपको सुशांत के उस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-08-04 13:22 GMT

Bigg Boss 8 Fame Sushant Divgikr 

Bigg Boss 8 Fame Sushant Divgikr: ट्रांसजेंडर सुशांत दिवगीकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, आज के समय में वे लोगों के बीच एक जाना माना नाम बन चुके हैं, उनके फैंस उन्हें रानी कोहिनूर के नाम से भी बुलाते हैं। सुशांत दिवगीकर अपने दम पर बहुत आगे निकल आएं हैं, वहीं अब उन्होंने अपने फैंस के साथ जो खबर साझा की है, उसे सुन तो फैंस खुशी से झूम ही उठेंगे। जी हां! सुशांत दिवगीकर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, आइए फिर आपको सुशांत के उस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

हॉलीवुड चले सुशांत दिवगीकर

ट्रांसजेंडर सुशांत दिवगीकर कई वेब सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, सुशांत सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं, वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं, वहीं अब उनके हाथ एक बड़ा मौका लगा है। जिस मौके की तलाश में लोगों की उम्र निकल जाती हैं, वहीं सुशांत दिवगीकर को ऐसा मौका इतनी जल्दी मिल जायेगा, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल सुशांत दिवगीकर को हॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला है।


सुशांत दिवगीकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें हॉलीवुड बुला रहा है। सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा हुआ है "हॉलीवुड कॉलिंग"...साथ ही इस पर कुछ इमोजी भी बनें हुए हैं। इस पोस्ट के साथ सुशांत ने कैप्शन में लिखा हुआ है, "इसे लिखते वक्त खुशी के आंसू आ रहें हैं... थैंकफुल एंड ग्रेटफुल.. जय माता दी।"

फैंस दे रहें बधाईयां

सुशांत दिवगीकर ने जैसे ही अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ी जनाकारी साझा की, फैंस कमेंट बॉक्स में टूट पड़े हैं और सुशांत को भर-भरकर बधाईयां दे रहें हैं, पूरा कमेंट बॉक्स सिर्फ पॉजिटिव कमेंट से भरा हुआ है। बता दें कि सुशांत दिवगीकर से बहुत से लोग प्यार करते हैं, सोशल मीडिया पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, सुशांत बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं, वे "बिग बॉस" सीजन 8 में नजर आए थे। सुशांत ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ी बहुत अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बता दिया है कि वे एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News