Bigg Boss: इस तारीख से घर में सदस्यो का होगा आगाज, भाईजान करेंगे होस्ट

कलर्स टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' छोटे पर्दे के पॉपुलर शो में से एक है। लोग इसके बारे में चाहें हजार बातें बनाएं। स्क्रिप्टेड होने के आरोप लगाएं।

Update: 2019-05-29 04:59 GMT

मुम्बई: कलर्स टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' छोटे पर्दे के पॉपुलर शो में से एक है। लोग इसके बारे में चाहें हजार बातें बनाएं। स्क्रिप्टेड होने के आरोप लगाएं। लेकिन इससे दूर भी नहीं रह सकते। एक सीजन खत्म होते ही सभी को अगले सीजन का इंतजार रहता है।

जब 12 वां सीजन शुरू हुआ और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा तो सभी को अगले सीजन का इंतजार था। अब अगर आप भी शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो बस थोड़ा समय बाकी है। क्योंकि ये शो 29 सितंबर से शुरू हो रहा है।

यह भी देखें... बाहुबली की माँ शिवगामी बनी पॉर्न स्टार, गर्मी झेल नहीं पा रहा इंटरनेट !

शो से जुड़ी छोटी-छोटी डिटेल्स सामने आने लगी हैं। जैसे कि इस बार शो से आम लोगों का पत्ता कटने वाला है। खबर है कि इस बार रिस्क ना लेते हुए शो मेकर्स ये सोच रहे हैं कि इस बार केवल सेलेब्स को ही बिग बॉस की टिकट दी जाए।

सेलेब कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार 'ये हैं मोहब्बतें' के करन पटेल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, माही विज और जय भानूशाली, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, निया शर्मा जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब अगर ये नाम सही निकलते हैं जो शो मजेदार हो सकता है। क्योंकि बिग बॉस के घर के अंदर चर्चित सेलेब्रिटीज के अलग ही रंग देखने को मिलते हैं।

यह भी देखें... डॉ. पायल तड़वी केस: तीन आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी, पति ने एक पर जताया शक

पिछले सीजन में अनूप जलोटा और जसलीन के अफेयर से लेकर दीपिका और श्रीसंत की भाई बहन की जोड़ी तक आइटम कई थे लेकिन सारे मसाले फीके थे। इसका असर शो की टीआरपी पर भी पड़ा था।

इस बार शो मेकर्स एक नई थीम पर भी सोच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार हॉरर थीम पर बातचीत चल रही है। अब ये तो समय आने पर ही पता चलेगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

Tags:    

Similar News