Bigg Boss OTT 2 Finale से पहले लीक हुआ विनर का नाम, देखें किसके हाथ लगने वाली है ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 2 Finale: आज यानी 14 अगस्त 2023 को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले होने जा रहा है, लेकिन फिनाले से पहले ही विनर का नाम सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कौन है इस बार के बिग बॉस का विनर?

Update: 2023-08-14 09:52 GMT
Bigg Boss Ott 2 (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss OTT 2 Finale: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले का इंतजार काफी समय से फैंस कर रहे हैं, जो आज यानी 14 अगस्त 2023 को खत्म होने वाला है। आज रात 9 बजे सलमान खान किसी दो में से एक हाथ ऊपर करके बताएंगे कि शो का विनर कौन है, लेकिन..लेकिन...लेकिन...फिनाले आने से पहले ही शो के विनर का नाम लीक हो गया है और पता चल गया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी कौन ले जाने वाला है। आइए आपको बताते हैं।

आज रात 9 बजे होगा फिनाले

घर में इस वक्त 5 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं और आज रात 9 बजे शो का फिनाले होने वाला है। वहीं, वोटिंग लाइंस भी बंद हो चुकी है। सोशल मीडिया पर हर जगह केवल बिग बॉस ओटीटी की चर्चा छाई हुई है। हर कोई जानने के लिए बेताब है कि शो का विनर कौन होने वाला है। बता दें कि अभी घर में पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हन और बेबिका धुर्वे बचे हुए हैं। वहीं, खबर है कि टॉप 5 में से पहले सबसे पहले बेबिका घर से बेघर होने वाली है।

Full View

कौन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर

सोशल मीडिया पर हर जगह बस एल्विश यादव का नाम छाया हुआ है। हर किसी को उम्मीद है कि इस बार एल्विश यादव ट्रॉफी अपने नाम करने वाले हैं और अगर ऐसा होता है, तो ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इस बार 'बिग बॉस' के इतिहास में यह पहली बार होगा कि कोई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट इस शो को जीतेगा। वहीं, अभिषेक मल्हन जो इस घर में पूरे 58 दिन रहे हैं, वो इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाएंगे।

अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक मल्हन

बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक मल्हन की तबियत ठीक नजर नहीं आ रही थी और उन्हें अब अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस बात की जानकारी उनकी बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। ट्वीट करते हुए प्रेरणा ने लिखा- ''अभी पता चला कि अभिषेक ठीक नहीं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीज़न में हमारा भरपूर एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रेयर करें।"

Tags:    

Similar News