Bigg Boss OTT 3 Naezy Fees: बिग बॉस ओटीटी 3 से नैजी बाहर निकले इतनी राशि लेकर

Bigg Boss OTT 3 Naezy Salary: बिग बॉस ओटीटी 3 का समापन हो चुका है और टॉप 2 में शामिल थे नेजी , जानिए कितने रुपये लेकर निकले बाहर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-03 00:44 GMT

Bigg Boss OTT 3 Naezy Fees (Image-Social Media) 

Bigg Boss OTT 3 Naezy Salary: बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। और बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना विनर भी मिल चुका है। इसका इंतजार 21 जून से दर्शको को था और आज जाकर उनका ये इंतज़ार ख़तम हो गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 में टॉप 2 प्रतियोगियों की सूची में अपनी जगह बनाई है Sana Makbul और Naezy ने जिसमें से Naezy रहे बिग बॉस ओटीटी 3 के रनर अप, चलिए जानते हैं Naezy अपने साथ कितने रुपये लेकर बाहर आये।

बिग बॉस ओटीटी 3 नैजी फीस (Bigg Boss OTT 3 Naezy Fees)-

बिग बॉस ओटीटी 3 आज ख़तम हो चुका हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में टॉप 5 प्रतियोगियों में शामिल थे। Kritika Malik, Sai Ketan, Ranbir Shoury, Naezy और Sana Makbul, जिसमे से टॉप 2 प्रतियोगी थे नैज़ी और सना मकबुल तो वही जैसा की सभी को पता था कि Naezy और सना मकबुल में बिग बॉस ओटीटी 3 Sana Makbul ही जितेंगी और Naezy रनर अप रहेंगे हुआ भी ऐसा ही चलिए जानते हैं Naezy बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर जाते समय अपने साथ कितने रुपये लेकर गए हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 में सबसे महंगे प्रतियोगी में से एक थे। रिपोर्ट्स कि माने तो नैजी ने प्रति एपिसोड 2-3 लाख रुपए तक चार्ज किए हैं। जिसके अनुसार Naezy को कुल 1.5 करोड़ रुपए तक मिले हैं.

बिग बॉस ओटीटी 3 नैजी नेट वर्थ (Bigg Boss OTT 3 Naezy Net Worth)-

नैजी यानि नावेद शेख जोकि इस समय Bigg Boss Ot 3 का हिस्सा बने है। Naezy काफी पॉपुलर रैपर हैं, इनके जीवन के ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें रणवीर सिंह ने Naezy का किरदार निभाया है। इस फिल्म का नाम Gully Boy था। जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने रैपर की भूमिका निभाई थी। और इनके अपोजिट आलिया भट्ट (Aila Bhatt) नजर आई थी। इसके अलावा Naezy ने कई सारे बॉलीवुड फिल्मों में व म्यूजिक वीडियो में काम किया है। Naezy की फैन फॉलोईंग भी काफी है। उन्होंने अपने रैप सॉग की वजह से काफी ज्यादा नेम, फेम व संपत्ति कमाया है। यदि हम कुल संपत्ति की बात करें तो नैजी का कुल नेटवर्थ 40-45 करोड़ रूपए (Naezy Net Worth In Rupees) के करीब है

Tags:    

Similar News