Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल के विनर बनने पर रणवीर शौरी ने लगाया बिग बॉस पर आरोप

Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बन गई हैं लेकिन रणवीर शौरी ने सना मकबूल के विनर बनने पर बिग बॉस पर लगाया आरोप

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-03 05:37 GMT

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Ranbir Shorey News (Image- Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Ranbir Shorey News: सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 जीत चुकी हैं। तो वहीं जहाँ सना मकबूल के जीतने के कारण दर्शक और सना के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं, तो वहीं शो के कंटेस्टेंट और बिग बॉस ओटीटी 3 के सकेंड रनर अप रहे रणवीर शौरी सना मकबूल के विनर बनसे से खुश नहीं है। रणवीर शौरी ने बिग बॉस में सना मकबूल के विनर बनने पर बिग बॉस के ऊपर ही सवाल उठा दिया है। चलिए जानते हैं कि रणवीर शौरी ने बिग बॉस से निकलने के बाद क्या बोला सना मकबूल के बारे में 

रणवीर शौरी ने सना मकबूल के विनर बनने पर लगाया बिग बॉस पर आरोप (Bigg Boss OTT 3 Ranbir Shorey Says About Sana Makbul)-

कल बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3)  का फिनाले था। और इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी है टीवी क्वीन सना मकबूल जिस दिन से सना ने बिग बॉस में एंट्री की थी। उस दिन वो लगातार विनर बनने के रेस में रही हैं। तो वहीं टॉप-5 कंटेस्टेटं में लोगो को लग रहा था कि रणवीर शौरी या सना मकबूल दोनों में से कोई एक विनर बनेगा। लेकिन जब टॉप-2 में Sana Makbul और Naezy बचे तो पहले से ही अनुमान लगा लिया गया था कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल ही होंगी। जहाँ सना मकबूल के बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर (Sana Makbul Bigg Boss OTT 3 Winner) बनने पर जनता खुश है तो वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 सकेंड रनर अप रहे रणवीर शौरी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। 

रणवीर शौरी ने सना मकबूल के बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने पर बिग बॉस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सना मकबूल Bigg Boss OTT 3 के फिनाले में बिग बॉस की मेहरबानी से पहुँची हैं। उनके अनुसार सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के लायक नहीं थी।

Tags:    

Similar News