Bigg Boss OTT 3 Theme: इस बार बदलेगा खेल, 'बिग बॉस' का घर होगा उल्टा-पुल्टा

Bigg Boss OTT 3 Theme: सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-05 11:30 GMT

Bigg Boss OTT 3 Theme (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Theme: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शो को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में, बताया गया था कि शो में टीवी एक्ट्रेसेस शिवांगी जोशी की एंट्री होने वाली है और वह इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट होंगी। वहीं, अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की थीम को लेकर अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें, तो इस बार 'बिग बॉस' की थीम काफी मजेदार होने वाली है। तो आइए जानते हैं क्या होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' की थीम?

इस बार क्या होगी 'बिग बॉस ओटीटी 3' की थीम (Bigg Boss OTT 3 House Theme)

खबरों की मानें, तो Bigg Boss OTT Season 3 की टैगलाइन- 'बदलेगा खेल, इस बार घर होगा उल्टा-पुल्टा' होने वाली है। इस टैगलाइन से तो यही समझ आता है कि इस सीजन में घर के अंदर काफी कुछ उल्टा-पुल्टा होने वाला है। फिलहाल, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन में टास्क से लेकर एलिमिनेशन तक हर चीज में जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है। हालांकि, इन सभी खबरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Bigg Boss OTT 3 के लिए इन स्टार्स का नाम भी आया सामने (Bigg Boss OTT 3 Contestant Name)

मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर जहां जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पॉपुलर स्टार्स को भी अप्रोच कर रहे हैं। अब तक Bigg Boss OTT 3 के लिए शिवांगी जोशी, पंकित ठक्कर, शीजान खान, अरहान बहल, शहजादा धामी, मेकर्सटर्न, ठगेश और प्रतीक्षा होनमुखे जैसे स्टार्स को मेकर्स ने अप्रोच किया है। इनमें से कुछ नाम फाइनल हो चुके हैं और कुछ से अभी भी बात चल रही है। हालांकि, मेकर्स की तरह से अभी तक एक भी नाम कंफर्म नहीं किया गया है।


कब स्ट्रीम होगी 'बिग बॉस ओटीटी 3'? (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

बता दें कि मेकर्स बहुत जल्द Bigg Boss OTT 3 का प्रोमो वीडियो शेयर कर सकते हैं। खबरों की मानें, तो ये शो 15 मई को ऑनएयर हो सकता है। हाल ही में, खबर सामने आई थी कि सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' को होस्ट नहीं करेंगे। दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा को देखते हुए ऐसा कहा गया था। बताया गया था कि सलमान खान की जगह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान 'बिग बॉस ओटीटी 3' को होस्ट करेंगे। हालांकि, अभी इस खबर को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News