Bigg Boss OTT 3 Winner: पता चल गया कौन जीतेगा बिग बॉस ओटीटी 3

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार कौन जीतेगा हर कोई जानना चाहता है, इसी बीच Bigg Boss OTT 3 के विनर को लेकर बिग बॉस विनर मुन्नवर ने बताया कौन जीतेगा शो

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-07-12 12:58 IST

Bigg Boss Ott 3 Winner 

Bigg Boss Ott 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरूआत भी हो चुकी है। और इसके साथ ही साथ Bigg Boss Ott 3 के घर में कलेश भी शुरू हो चुका है। इस बार Bigg Boss Ott 3 में बिग बॉस ने सारे नियम बदल दिए है। पिछले दो हफ्तों से Bigg Boss Ott 3 में एक ही बात को लेकर चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर जगह हो रही है। वो है Armaan Malik द्वारा Vishal Pandey को थप्पड़ मारा जाना, जिसके बाद हर कोई Armaan Malik को बाहर निकालने की बात कर रहा है। लेकिन बिग बॉस ने अरमान को पूरे सीजन के लिए एलिमिनेट कर दिया है। तो वहीं विशाल पांडे और अरमान मलिक वाले कांड पर यूट्यूबर से लेकर इंफ्यूएंशर तक हर कोई अपनी राय दे रहा है। अब जाकर Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं मुन्नवर के अनुसार कौन जीतेगा शो

बिग बॉस ओटीटी 3 कौन जीतेगा (Bigg Boss Ott 3 Winner)-



 


मुन्नवर फारूखी (Munawar Faruqui) ने Bigg Boss Ott 3 के विनर को लेकर ट्वीट किया है। मुन्नवर फारूखी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा-वेट लगा लो ये सीजन कटारिया ही जीतेगा। बस वेट कौन-से एप्प पे लगानी है, ये नहीं पता

जिसके बाद मुन्नवर का ये ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा और हर कोई मुन्नवर के इस ट्वीट पर कमेंट करने लगा। तो वहीं Bigg Boss Ott 3 में जब बिग बॉस द्वारा लव कटारिया को एलिमिनेट किया गया था। तब एल्विश यादव के फैंस व कटारिया के फैंस ने मिलकर लाइव  वोटिंग में कटारिया को बचा लिया। बता दे कि Luv Katariya Elvish Yadav के बेस्ट फ्रेंड हैं। और एल्विश यादव लव कटारिया को फूल सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं सबको पता है कि Elvish Yadav की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। और जिसके साथ एल्विश यादव का सपोर्ट हो वो शो के फाइनल तक जरूर जाएगा। लेकिन Bigg Boss Ott 3 कौन जीतेगा अभी इसके बारे में बता पाना थोड़ा जल्दबाजी होगा। 

मुन्नवर ने विशाल, अरमान व कृतिका की मौज ली (Munawar Comment On Vishal Armaan Fight)-

जैसा कि सभी को पता है विशाल द्वारा कटारिया के कान में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका को सुंदर बोलने पर थप्पड़ मार दिया था। इस पर मुन्नवर ने लिखा- मैं आशा करता हूँ कि Bigg Boss मजे लेने के लिए कहीं सुबह के अलार्म में भाभी तुम खुशियों का खजाना गाना ना बजा दें। 

Tags:    

Similar News