Bipasha Basu Trolled: एक्स्ट्रा बॉडी फैट के साथ बिपाशा बसु पति करण के साथ डिनर डेट हुईं स्पॉट, इस वजह से हो रहीं ट्रोल

Bipasha Basu Trolled: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बिपाशा बसु और पति करण सिंह ग्रोवर एक साथ कुछ समय बिताने के लिए निकले पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Update: 2023-02-15 14:30 GMT

Bipasha Basu Trolled (Image Credit-Social Media)

Bipasha Basu Trolled: बिपाशा बसु बेटी के जन्म के लंबे समय के बाद अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डिनर डेट पर नज़र आईं। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर दोनों एक साथ कुछ समय बिताने के लिए निकले पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बिपाशा, ने कुछ ही महीने पहले एक बच्ची को जन्म दिया था,वहीँ बिपाशा के चेहरे पर प्रेगनेंसी फैट नज़र आ रहा था। इस दौरान बिपाशा काफी खुलकर पैपराजी के साथ इंटरैक्ट करतीं दिखीं। लेकिन इसपर भी उनके ट्रोलर्स ने निशाने पर ले लिया। आइये जानते हैं क्या कह रहे हैं ट्रोलर्स।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु हुईं ट्रोल

बिपाशा काफी ग्लो करती नज़र आईं जब वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। प्रेगनेंसी फैट के साथ एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं और आप उनके चेहरे पर माँ के ग्लो को मिस नहीं कर सकते। बिपाशा को पैपराजी के साथ काफी फ्रेंडली तरीके से बात करते देखा गया और यहां तक ​​कि अपनी बेटी को डिनर डेट के लिए घर छोड़ने पर उन्होंने खुद को दोषी मां होने की बात को भी कबूल किया। जहां बिपाशा के फैंस उनकी तारीफ करते नज़र आये वहीं नेटिज़न्स द्वारा उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

कई लोगों ने बिपाशा को कैमरे के सामने अपना ओवर लव और प्यार दिखाने के लिए फेक कहा। लेकिन आप हर बार हर किसी को खुश नहीं कर सकते। सोनम कपूर या आलिया भट्ट या करीना कपूर खान जैसी कई एक्ट्रेसस को अपने बच्चों को घर पर छोड़ने और काम पर वापस जाने के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ता है और बिपाशा, जिन्हे कई बार अपनी बेटी को लेकर ट्रोल किया जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसस को हर स्टेज पर लोगों की नजरों का सामना करना पड़ता है। अपनी बेटी देवी बसु ग्रोवर के बिना पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डिनर डेट पर निकलती बिपाशा बसु का ये वीडियो देखें।

बिपाशा की बात करें तो उन्हें फिल्मों में वापसी की कोई जल्दी नहीं है लेकिन उनके फैंस उन्हें वापस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बैचैन हैं। इस पोस्ट में भी आप देख सकते हैं कि उनके फैन्स उन्हें किस तरह दोबारा फिल्मों में देखना चाहते हैं। बिपाशा जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी लेकिन फिलहाल वो अपनी जिंदगी के बेहतरीन दौर को एन्जॉय कर रही हैं।

Tags:    

Similar News