सलमान की ये मां! थी कैबरे डांसर, ऐसे जुड़ा सलीम खान से रिश्ता

बॉलीवुड की महान और फेमस एक्ट्रेस डांसर हेलेन का पूरा नाम हेलेन एनी रिचर्डसन खान है। उन्होंने करीब 700 फिल्मों में काम किया है।

Update: 2019-11-21 05:56 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की महान और फेमस एक्ट्रेस डांसर हेलेन का पूरा नाम हेलेन एनी रिचर्डसन खान है। उन्होंने करीब 700 फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी दो फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 को हुआ। उन्हें भारत की सबसे फेमस कैबरे डांसर्स में गिना जाता है। मशहूर लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्माता सलीम खान संग हेलेन की लव स्टोरी भी तकरीबन उतनी ही फेमस है जितना उनका कैबरे डांस।

ये भी देखें:IND VS WI: टीम इंडिया का होगा ऐलान, ये खिलाड़ी हो सकते हैं मैदान से बाहर

आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं हेलेन के कैबरे डांस और उनकी सलीम खान के साथ लव स्टोरी के बारे में।

ऐसी है हेलेन और सलीम की लव स्टोरी

हेलेन के प्यार में पड़ने से पहले सलीम ने 1964 में करीब 5 साल के कोर्टशिप के बाद सुशीला चरक से शादी की थी। आपको बता दें, बाद वो सुशीला से सलमा बन गई। सलमा से सलीम को 4 बच्चे (सलमान-अरबाज-सोहेल-अलवीरा) हैं।

सलीम, हेलन को अपनी शादी से पहले से जानते थे। सलीम हेलेन के साथ 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा' जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके थे। सलीम खान ने हेलेन को कई सॉन्ग्स भी दिलाए। मिली जानकारी के मुताबिक, सलमा से शादी के बाद सलीम अपने काम में बिजी हो गए। वहीं सलमा अपने बच्चों में। यहीं टाइम था जब सलीम हेलेन के करीब आए। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम दिल दे बैठे थे। दोनों लंबे रिलेशनशिप में भी रहे। बाद में 1980 में दोनों ने शादी कर ली।

ये भी देखें:वर्ल्ड टेलीविजन डे: टीवी से स्मार्ट टीवी तक, कैसा रहा TELEVISION का सफर

सलमा और हेलन में आज भले ही बहुत प्यार नजर आए लेकिन एक वक्त ऐसा भी था कि सलमा को हेलन और सलीम का रिश्ता मंजूर नहीं था। चारों बच्चे भी अपने मां के साथ ही थे। लेकिन बाद में सब सही हो गया। सलमा और बच्चों ने हेलन को एक अच्छा इंसान मानते हुए अपना लिया।

Tags:    

Similar News