BirthdaySpecial: विराट कोहली का पाकिस्तान कनेक्शन! जानिए क्या है माजरा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली बल्लेबाजी हो या फिर कप्तानी, वो दोनों में अपना बखूबी कमाल दिखाते हैं।

Update: 2019-11-05 04:36 GMT
BirthdaySpecial: विराट कोहली का पाकिस्तान कनेक्शन! जानिए क्या है माजरा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली बल्लेबाजी हो या फिर कप्तानी, वो दोनों में अपना बखूबी कमाल दिखाते हैं। विराट कोहली की फैन्स फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है और सभी उनके डे-टू-डे लाइफ से अपडेट रहना चाहते हैं। तो चलिए आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी ऐसी बात बताने वाले हैं, जो शायद ही आप जानते हों। क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली का पाकिस्तान से कनेक्शन है? जी हां, अगर विराट 1947 में हुए देश के बंटवारे के बाद भी पाकिस्तान में ही रहते तो शायद विराट भारत के आज चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम का एक हिस्सा हो सकते थे।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली: सेल्फ-मेड हैं ‘चीकू’, 10 पॉइंट्स में जानिए रोचक बातें

1947 में हुए बंटवारे के बाद दिल्ली आया परिवार

1947 में हुए बंटवारे का दर्द विराट कोहली के परिवार को भी झेलना पड़ा था। कोहली का परिवार 1947 में हुए बंटवारे के बाद पाकिस्तान से मध्य प्रदेश के कटनी शहर आ गया था। इसके बाद विराट के पिता प्रेम कोहली ने इसी शहर में 14 सालों तक अपना मुकाम बनाया था। उसके बाद विराट के पिता प्रेम कोहली साल 1961 में अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए। दिल्ली में साल 1988 विराट का जन्म हुआ। विराट मध्य प्रदेश के कटनी में अपने परिवार से मिलने आखिर बार 2005 में मिले थे। उसके बाद काम और वक्त के चलते विराट वहां वापस नहीं जा सके।

चाचा-चाची राजनीति में हैं सक्रिय

विराट कोहली के पिता ने जहां दिल्ली में अपना कारोबार जमाया तो वहीं उनके भाई और भाभी ने कटनी में राजनीती को चुना। कटनी में रहने वाली विराट की चाची आशा कोहली इस वक्त शहर की महापौर चुनी गई हैं। विराट के चाचा-चाची अब भी कटनी शहर में ही रहते हैं। उनके चाचा-चाची को गर्व है कि विराट इस मुकाम तक पहुंच गए हैं और पूरी दुनिया में भारत और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण के खिलाफ आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन

Tags:    

Similar News