Birthday special: रोडीज से फिल्मों तक रहा आयुष्मान का शानदार सफर

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना आज 14 सितम्बर को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। आज हम आपको आयुष्मान से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहें हैं। जो शायद ही आप जानते होंगे।

Update: 2023-04-26 13:08 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना आज 14 सितम्बर को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। आज हम आपको आयुष्मान से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहें हैं। जो शायद ही आप जानते होंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में पढ़ाई के बाद उन्होंने रेडियो जॉकी का काम किया। उस टाइम वे थियेटर भी किया करते थे। तभी अचानक से उनके पिता की एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी।

ये भी देखें:उत्तर प्रदेश में 15 से 23 सितंबर तक चलेगा ”पोलियो अभियान”

एक इंटरव्यू में बताया अपने करियर के बारे में

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया, 'मेरे करियर में मेरे पिताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। मैंने सोचा था कि कुछ दिनों बाद मुंबई जाकर एक्टिंग में हाथ आजमाऊंगा, तब तक कुछ पैसे भी मेरे पास आ जाएंगे। लेकिन एक दिन पापा का अचानक फोन आया कि मुंबई चले जाओ। मेरे सहकर्मी हैरान रह गए कि यहां सब कुछ सही चला रहा है, फिर मैं वहां क्यों जा रहा हूं। लेकिन पापा ने कहा तो मैं उनके कहने पर मुंबई चला गया। उसके बाद वो दिन और आज का दिन मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

एक्टर आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रख चुके हैं। हाल ही में आयुष्मान को उनकी फिल्म अंधाधुन के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

ये भी देखें:जालौन में अराजकतत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, मचा हड़कंप

आपको बता दें कि आयुष्मान के करियर की शुरुआत एम टीवी के मशहूर शो 'रोडीज 2' से हुई थी। इसमें वह विजेता रहे थे। उनकी पहली नौकरी रेडियो जॉकी के तौर पर बिग एफएम, दिल्ली में थी। इसके बाद बतौर एंकर उन्होंने कई शो का संचालन भी किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा और आज सफलता उनके कदम चूम रही है।

Tags:    

Similar News