Bollywood के सबसे हैंडसम एक्टर Kartik Aaryan ने शेयर किया पेरिस से अपने वेकेशन की तस्वीरें

Bollywood Kartik Aaryan Instagram Post: कार्तिक आर्यन पेरिस में हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी सोलो ट्रिप का दस्तावेजीकरण कर रहें हैं।

Update: 2022-12-06 13:31 GMT

Solo Paris Trip (image: social media)

Bollywood Kartik Aaryan Instagram Post: कार्तिक आर्यन नए साल का जश्न मनाने के लिए यूरोप रवाना हो गए हैं। जहां बुधवार यानी के आज एक्टर कार्तिक आर्यन, जिन्हें आप ने बीते सोमवार को मुंबई में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में देखा गया था, उन्हों ने पेरिस से अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने सोलो ट्रिप पर निकलते हुए शहर की झलकियां भी शेयर कीं हैं। एक्टर कार्तिक आर्यन की पेरिस में अकेले पोज देने वाली एक तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए, फैंस ने सोचा कि उन्हें सड़कों पर भीड़ क्यों नहीं मिल रही है।

देखिए कार्तिक आर्यन की तस्वीरें

कार्तिक ने पेरिस के ट्रोकाडेरो मेट्रो स्टेशन से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "योलो (आप सिर्फ एक बार जीतें हैं) और सोलो।" एक्टर कार्तिक आर्यन को शेयर कीं गईं तस्वीर में अकेला देखा गया था और वो कैमरे से दूर दिख रहें थें। तस्वीरों में एक्टर कार्तिक आर्यन ने पफर जैकेट के साथ डेनिम शर्ट और सनग्लासेस पहने थे। कार्तिक आर्यन की तस्वीर और उनके कैप्शन पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, "आपके फैंस हमेशा आपके साथ हैं, सुपरस्टार।" एक कमेंट में यह भी पढ़ा गया, "अरे सड़क पर भीड़ कैसे नहीं कर रहीं जनता?" एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "पेरिस ऑन फायर।"

जहां बीते मंगलवार को, पेरिस से एक और तस्वीर जिसे कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, उसमें कार्तिक आर्यन को एफिल टॉवर के साथ एक सुंदर बैकग्राउंड वाले व्यू में खड़ा देखा गया, जो कुछ दूरी पर दिखाई दे रहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पेरिस, जे टेइम (आई लव यू)।" कार्तिक, इस में तस्वीर में कार्तिक आर्यन ने एक काले रंग की हुडी पहनी थी और फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज के कॉन्टेक्स्ट के कैप्शन में लाल, सफेद और नीले रंग के दिल वाले इमोजी भी लगाए, जो तिरंगा है और इसमें नीले, सफेद और लाल रंग के तीन वर्टिकल बैंड हैं। कार्तिक की हॉलिडे वाली तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट किया, 'पेरिस का तापमान अब बढ़ने वाला है।' तो दूसरे ने लिखा, "भारत को आज बहुत ठंड लग रही है, क्योंकि आप पेरिस में हैं।"

इस बीच अगर हम एक्टर कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, कार्तिक आर्यन को आखिरी बार उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म फ्रेडी में एक्ट्रेस अलाया एफ के साथ देखा गया था। यह फिल्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा कार्तिक की आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट्स में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म "आशिकी 3", एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ फिल्म "शहजादा" भी हैं । यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठप्रेमुलु की हिंदी रीमेक है और इसमें मनीषा कोइराला, परेश रावल और रोनित रॉय भी हैं। यह फिल्म आने वाले साल फरवरी, 2023 में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News