भोजपुरी रैप सॉन्ग का जलवा: मनोज वाजपेयी ने मचाया धमाल, खूब पसंद कर रहे लोग

अब तक आप सभी ने कई रैप सुने होंगे, वो भी कई भाषाओं में। बॉलीवुड की एक फिल्म गली बॉय भी इसी पर आधारित थी। लेकिन अब जो  आप रैप सुनने जा रहे हैं, वो ना तो अंग्रेजी में हैं ,ना हिंदी में और ना की अन्य किसी विदेशी भाषा में।

Update: 2020-09-09 13:21 GMT
भोजपुरी रैप सॉन्ग ने मचाया धूम( file photo)

अब तक आप सभी ने कई रैप सुने होंगे, वो भी कई भाषाओं में। बॉलीवुड की एक फिल्म गली बॉय भी इसी पर आधारित थी। लेकिन अब जो आप रैप सुनने जा रहे हैं, वो ना तो अंग्रेजी में हैं ,ना हिंदी में और ना की अन्य किसी विदेशी भाषा में।

T-series ने रिलीज़ किया रैप सॉन्ग

आप को बता दें, बुधवार को T-series ने एक रैप सॉन्ग रिलीज़ किया हैं , जो शुद्ध भोजपुरी में हैं। जी हां, आपने सही सुना। जिसे आप सबके चाहिते टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी ने गाया है। एक्टिंग के बाद मनोज बाजपेयी ने अब सिंगिंग में भी अपना हुनर दिखाया है। जो काबिले तारीफ़ हैं। मनोज बाजपेयी यहां भी अपना जादू दिखाने में कामयाब रहे। बस कुछ ही घंटों में उनका गया ये गाना वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: उद्धव को कंगना का चैलेंज: घंटों बाद सामने आई मर्दानी, दी शिवेसेना को कड़ी चुनौती

बम्बई में का बा

आपको बता दें इस रैप गाने का नाम 'बम्बई में का बा' हैं। जिस रैप के लिरिक्स डॉक्टर सागर के हैं। म्यूजिक अनुराग सैकिया ने कंपोज किया है। म्यूजिक वीडियो में इंग्लिश लिरिक्स भी लिखे गए हैं, ताकि नॉन भोजपुरी लोगों को गाना समझ आ सके। इस रैप सॉन्ग को गाते समय मनोज का स्वैग देखते ही बनता है। जिसके काफी पसंद किया जा रहा हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: कंगना की बड़ी जीत: हार मान गई उद्धव सरकार, आ गया बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश

प्रवासी मजदूरों पर बना गाना

आपको बता दें, मनोज का ये गाना उन सभी प्रवासी मजदूरों पर बनाया गया हैं। जो अपना शहर छोड़ कर मुंबई में काम करने आते हैं और उनके लिए घर जाना एक सपना बन जाता हैं। जो मेट्रोपोलिटन शहरों में मेहनत कर अपना घर पालते हैं और जरूरतों को पूरा करते हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News