कैंसर के बाद ऋषि कपूर की घर वापसी, 1 साल तक नहीं आए थे भारत

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराके कल मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया।

Update: 2023-04-11 21:53 GMT
तब से अब तक बहुत बदल गए एक्टर, कुछ ऐसा रहा उनका फिल्मी सफर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराके कल मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया। बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क अपने कैंसर का इलाज कराने गए थे। तकरीबन एक साल बाद ऋषि कपूर भारत लौट रहे हैं।

ऋषि कपूर भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपने इलाज के दौरान वो अपने देश और अपने परिवार को काफी याद कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर ली गईं उनकी तस्वीरों में, उनके चेहरे पर भारत लौटने की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही है। ऋषि कपूर तकरीबन 1 साल बाद भारत लौटे हैं और बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: दंगल गर्ल की बेज्जती: फिर पकड़ी वही राह, कभी धर्म के नाम पर छोड़ा था बॉलीवुड

इस दौरान ऋषि कपूर कैजुअल्स में तो वहीं नीतू कपूर ब्लैक टॉप, डेनिम जींस और ब्लैक श्रग के साथ स्पॉट की गईं। दोनों के भारत लौटने की जानकारी उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टग्राम अकाउंट के जरिए दी।

ऋषि कपूर के इलाज के दौरान उनके परिवारवालों ने भी उन्हें काफी मिस किया और अक्सर वो ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क जाया करते थे। उनके बीमारी के दौरान पूरा बॉलीवुड, उनके फैन्स और उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा। इस दौरान नीतू कपूर भी उनके साथ हर वक्त मजबूती से खड़ी रहीं। उनके इलाज के दौरान नीतू कपूर एक बार भी भारत नहीं आई थीं।

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने सलमान, शाहरुख और अमित जी पर कही थी ये बड़ी बात

Tags:    

Similar News