कंगना ने दी खुशखबरी: होने वाली है शादी, ये है दूल्हा...

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने वाद विवाद के चलते चर्चाओं में बनी रहती हैं। आए दिन वह ट्विटर के ज़रिए किसी ना किसी को फटकार लगाते दिख जाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी खुश नज़र आ रही हैं।

Update: 2020-10-19 03:09 GMT
कंगना के भाई की शादी, घर में ख़ुशी का माहौल , वायरल हुआ ये विडियो

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने वाद विवाद के चलते चर्चाओं में बनी रहती हैं। आए दिन वह ट्विटर के ज़रिए किसी ना किसी को फटकार लगाते दिख जाती हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का विषय इन सबसे बिलकुल अलग है। उन्होंने हाल ही में एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने भाई को हल्दी लगते हुए दिख रही हैं।

निमंत्रण का विडियो सामने आया

इस साल कंगना के घर शहनाई बजने वाली है। उनके भाई की इस साल नवंबर में शादी होने जा रही है। शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी हैं। जिसमें हल्दी की रस्म की यह विडियो सामने आई है। इस विडियो को कंगान ने खुद अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने बताया है कि, हिमाचल में ट्रेडिशन है, विवाह का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है।

भाई को लगाया हल्दी

इस विडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ‘मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें। बधाई हिमाचल की एक ट्रेडिशन है। शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर दिया जाता है। अक्षत की शादी नवंबर में है। आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे, इसलिए इसे बधाई कहते हैं।’

Full View

2019 में हुई सगाई

कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और विडियो शेयर किए हैं। आपको बता दें, 2019 में कंगन के भाई अक्षत की सगाई हुई थी। जिस बात की जानकारी दोनों बहनों ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी। साथ की कई तस्वीरें भी शेयर किए थे। साथ ही दोनों बहन का एक विडियो भी सामने आया था जिसमें दोनों बहनें भाई अक्षत की सगाई में हिमाचली लोक नृत्य करती दिखाईं दीं।

Full View

ये भी पढ़ें…बॉलीवुड ड्रग्स केस: NCB ने अब इनको किया गिरफ्तार, अर्जुन रामपाल से है खास नाता

FIR हुई दर्ज

इससे पहले शनिवार को कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124 ए सहित कई धाराओं के तहत शनिवार एफआईआर दर्ज कर ली गई। मुंबई की एक अदालत ने पुलिस को ट्वीट के जरिए कथित तौर पर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ दायर शिकायत की शनिवार को ही जांच करने कहा था।

ये भी पढ़ें…चिराग का पीएम और शाह को न्योता, बोले-मेरे खिलाफ मोदी किसी धर्मसंकट में न फंसें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News