इन अभिनेत्रियों की मौत बनी अनसुलझी पहेली, आज तक लोगों के मन में है सवाल

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। दर्शकों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बनाई लेकिन जल्द ही उनकी पहचान खोल गई। उनकी मौत का रहस्य कभी कोई पता नहीं लगा सका।

Update: 2021-02-24 15:37 GMT
इन अभिनेत्रियों की मौत बनी राज, आज तक नहीं सुलझा पाया कोई

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। दर्शकों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बनाई लेकिन जल्द ही उनकी पहचान खोल गई। उनकी मौत का रहस्य कभी कोई पता नहीं लगा सका। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरी लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज तक कोई ना सुलझा सका।

मधुबाला

जब भी ऐसी किसी घटना का जिक्र होता है तो सबसे पहले सभी के ज़हन में हिंदी सिनेमा कि खूबसूरत अदाकारा मधुबाला का नाम आता है। 23 फ़रवरी को मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कहा था। कई लोग ये कहते हैं कि अधुबाला अपने पति दिलीप कुमार की जुदाई सहन ना कर पाई. वही दूसरी तरफ यह भी बताया गया कि उनके दिल में छेद होने के कारण उनकी मौत हुई।

परवीन बाबी

ऐसा ही कुछ अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ भी सुनने को मिला। अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री रही परवीन बाबी की मौत ने सभी को सन्न कर दिया था। वे जुहू स्थित अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। खबरों की माने तो ऐसा बताया जाता है कि 10 दिनों तक उन्होंने अपने पड़ोसियों तक से बात नहीं की थी। ज़रूरत का सामान वह ऑर्डर करके मंगवाती थीं। 22 जनवरी 2005 को जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो पाया अभिनेत्री की लाश बिस्तर पर पड़ी थी और सड़ चुकी थी। उनकी मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी।

दिव्या भारती

5 अप्रैल 1993 को अभिनेत्री दिव्या भारती अपने अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी। उनकी ऐसे अचानक हुई मौत से किसी को भी विश्वाश नहीं हुआ। उनकी मौत की गुत्थी का आजतक कुछ पता नहीं चल सका।

जिया खान

अपनी पहली ही फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। जिया खान ने फिल्म निशब्द से सभी को हैरान कर दिया था। महज 25 साल की उम्र में जिया दुनिया को छोड़ गईं। जिया ने खुद को फंदे से लटकता कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की जिसमें आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का भी नाम सामने आया। इस खबर से जिया के फैंस को बड़ा झटका लगा था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका को गैंग रेप की धमकी, हॉलीवुड का सफ़र नहीं था आसान, खुले कई राज़

जयश्री रमैया

कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। वे बिग बॉस कन्नड़ की प्रतिभागी भी रह चुकी थीं।

ये भी पढ़ें : Gangubai Kathiawadi टीजर रिलीज, क्या आपने देखा Alia का माफिया वाला अंदाज

Tags:    

Similar News