Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का पहला वीडियो आया सामने, देखें

Parineeti Raghav Engagement: बॉलीवुड के लव बर्ड्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की आज सगाई होनी है, खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई की रस्में बस कुछ ही देर में शुरू की जाएंगी|

Update: 2023-05-13 17:31 GMT
Parineeti Raghav Engagement (Photo- Social Media)
Parineeti Raghav Engagement: बॉलीवुड के लव बर्ड्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की आज सगाई होनी है, खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई की रस्में बस कुछ ही देर में शुरू की जाएंगी और इसी बीच अब तो परी के होने वाले पति राघव चड्ढा की पहली झलक भी सामने आ चुकी है।

खबरों में बनें हैं परिणीति और राघव चड्ढा

आज सुबह से ही बॉलीवुड की गलियारों में परिणीति और राघव की सगाई को लेकर बाजार गर्म चल रहा है, फैंस की निगाहें इन्हीं पर टिकी हुई हैं। वहीं रिश्तेदारों का भी आना जाना लगा हुआ है। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें काफी समय से आ रहीं थीं, यहां तक की कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन फिर इनके रिश्ते को लेकर खबर आईं कि अब दोनों 13 मई यानी कि आज दिल्ली में सगाई करने वाले हैं।

सगाई से पहले इस हाल में दिखे परिणीति के मंगेतर

रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की रस्में बस थोड़ी देर में ही शुरू होने जा रहीं हैं, और अबतक गेस्ट आने भी शुरू हो गए हैं। फैंस और फॉलोअर्स बॉलीवुड टाउन के नए कपल की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, हालांकि इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राघव चड्ढा नजर आ रहें हैं।

दरअसल बताया जा रहा है कि ये वीडियो सगाई की बाद का है। वीडियो में राघव चड्ढा अपने घर के बाहर व्हाइट कुर्ते और पैजामा पहने नजर आ रहें हैं।

वेन्यू पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की सगाई के शामिल होने के लिए वेन्यू पर पहुंच चुकीं हैं।
देखें वीडियो -

बहन की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा भी आईं भारत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में इंडस्ट्री के बहुत करीबी लोगों ने शिरकत की। वहीं परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा भी सगाई का हिस्सा बनने लंदन से भारत आईं। प्रियंका चोपड़ा को आज सुबह ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने अपने इस खास दिन पर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था, वहीं राघव को लेकर खबरें थीं कि वे फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा का आउटफिट पहनने वाले हैं, फिलहाल अब तो हर कोई बेसब्री से दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजरें गड़ाए बैठा है कि कब इनकी सगाई की तस्वीरें सामने आएंगी।

Tags:    

Similar News