OMG! शहनाज गिल के साथ हुआ बहुत बुरा, टेंशन में आए फैंस

Shehnaaz Gill Hospitalized: बॉलीवुड जगत में अक्सर ही अपने चुलबुले अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनीं रहने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-10 05:09 GMT

Shehnaaz Gill Hospitalized (Photo- Social Media)

Shehnaaz Gill Hospitalized: बॉलीवुड जगत में अक्सर ही अपने चुलबुले अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनीं रहने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। जी हां!! दरअसल बात ही कुछ ऐसी है, जिसकी वजह से फैंस को उनकी चिंता हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार हुआ क्या है?

हॉस्पिटल में एडमिट हुईं शहनाज गिल

पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल "बिग बॉस" का हिस्सा बनकर सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है। शहनाज गिल के लाखों फैंस हैं जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में इसी बीच अभिनेत्री को लेकर खबर आ रही है कि शहनाज गिल हॉस्टिपल में एडमिट हैं, और उनका इलाज चल रहा है। शहनाज गिल को लेकर आई इस खबर को सुन उनके फैंस काफी परेशान हो उठे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहें हैं।



फूड पॉइजनिंग का शिकार हुईं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने खुद हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी दी। दरअसल वह हॉस्पिटल से ही इंस्टाग्राम पर लाइव आईं थीं और अपने फैंस को बताया कि उनकी तबियत खराब हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने पड़ा। शहनाज गिल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बाहर सैंडविच खा ली थी और उसी की वजह से उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गया। उन्होंने अपने फैंस को सलाह भी दी कि उन्हें भी बाहर के खाने को इग्नोर करना चाहिए। फैंस परेशान ना हों, इसके लिए शहनाज ने यह भी बता दिया कि वह अब ठीक है और बहुत जल्द रिकवर होकर घर आ जायेंगी।

Full View

फिल्म के प्रमोशन के दौरान से ही खराब थी तबियत

शहनाज गिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म "थैंक्यू फॉर कमिंग" को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं, जो कि एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि जब एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहीं थीं, तभी भी उनकी तबियत ठीक नहीं थी, जिसका जिक्र प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया था। हालांकि फिर भी उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। वहीं एक्ट्रेस के फैंस अब उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहें हैं।

रिया कपूर पहुंचीं मिलने

शहनाज गिल मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं, वहीं प्रोड्यूसर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर उनका हालचाल लेने हॉस्पिटल पहुंचीं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। देखें -

Tags:    

Similar News