तापसी पन्नू ने किया अपने बॉयफ्रेंड का खुलासा, जाने कौन हैं वो

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग ही नाम बना चुकी हैं। तापसी ने लगातार 'पिंक', बदला, 'मिशन मंगल' जैसे बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्में की हैं। तापसी पन्नू ने पहली बार अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात किया।

Update: 2023-04-27 22:21 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग ही नाम बना चुकी हैं। तापसी ने लगातार 'पिंक', बदला, 'मिशन मंगल' जैसे बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्में की हैं। तापसी पन्नू ने पहली बार अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात किया। कुछ समय पहले ही वह अपने रिलेशनशिप और बॉयफ्रेंड के बारे में बताया था कि वे रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में वे सभी लोग जानते हैं जो मेरी जिंदगी में असल में दिलचस्पी रखते हैं, न कि सिर्फ गॉसिप कॉलम बनाना चाहते हैं, इसके बारे में जानते हैं।

ये भी देखें:यहां निकली है बंपर वैकेंसी, 81000 तक है सैलरी, जल्द करें अप्लाई

एक्ट्रेस तापसी ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बाताया कि उनके लाइफ में जो भी शख्स हैं, वे उस प्रोफेशन में नहीं हैं जहां लोग उनके बारे में ज्यादा उत्सुक हों। वे एक्टर या क्रिकेटर नहीं हैं। यहां तक कि वे इसके आसपास के भी नहीं हैं। तापसी ने इंटरव्यू के दौरान शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब मुझे बच्चे चाहिए होंगे, तभी मैं शादी करूंगी। मुझे बहुत बड़ी शादी नहीं चाहिए। करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक दिन की शादी होगी।

ये भी देखें:The Sky Is Pink: फिल्म के प्रीमियर के दौरान बेहद ग्लैमरस नजर आईं प्रियंका

तापसी पन्नू को उनके ब्वॉ यफ्रेंड से उनकी बहन शगुन ने मिलवाया था। तापसी अपनी बहन शगुन के बेहद करीबी हैं। काम की बात करें तो, तापसी बदला, गेम ओवर और मिशन मंगल के बाद अब कई नई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वे सांड की आंख में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। इसमें वे शूटर दादी बनेंगी। इसके अलावा तापसी रश्मी रॉकेट और थप्पड़ में भी नजर आएगी।

Tags:    

Similar News