Malaika Arora की फेक प्रेग्नेंसी न्यूज पर Arjun Kapoor का निकल रहा गुस्सा, बोले "मुझे परवाह नहीं है कि आप कौन हैं"

Malaika Arora Fake Pregnancy: अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेगनेंसी को लेकर फिर से पलटवार किया है।

Update: 2022-12-01 11:39 GMT

Malaika Arora Fake Pregnancy (Image Credit-Social Media)

Malaika Arora Fake Pregnancy: अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेगनेंसी को लेकर फिर से पलटवार किया है। जहाँ इसके पहले एक्टर बीते कल इस फेक न्यूज़ को आगे बढ़ाने वालों पर भड़के थे वहीँ आज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिये कहा है कि 'कर्म आखिरकार सबके पीछे आता है।' आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्यों अर्जुन कपूर ने ऐसा कहा।

बॉलीवुड के पावर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक-दूसरे को डेट करते हुए काफी समय हो गया है और 2019 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल रूप से सबके सामने रखा था। फिलहाल मलाइका और अर्जुन अक्सर ही सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाए रहते हैं और इस बार ये कपल एक फेक न्यूज़ के चलते सुर्ख़ियों में आ गया है जहाँ अर्जुन लगातार अपना गुस्सा सोशल मीडिया के ज़रिये ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं।

30 नवंबर को, अर्जुन कपूर ने एक रिपोर्ट का खंडन किया था जिसमे ये उल्लेख किया गया था कि वो दोनों अपने रिश्ते में एक नए चैप्टर के लिए तैयार हैं। अर्जुन ने इसका एक अंश शेयर करते हुए पब्लिकेशन को लताड़ते हुए लिखा, "ये सबसे निचला स्तर है जितना आप नीचे गिर सकते थे। बिलकुल बेबुनियाद और कचरे जैसे खबर लिखना बिलकुल असंवेदनशील और अनैतिक है।"

हालाँकि, इससे पहले आज, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिर से इस पर पलटवार किया। बॉलीवुड स्टार ने लिखा, "कर्म अंततः सभी के बाद आता है। आप अपने पूरे जीवन में लोगों से पंगा नहीं ले सकते। मुझे परवाह नहीं है कि आप कौन हैं। ब्रह्मांड आपको वो बदला देगा जिसके आप हकदार हैं।"

Arjun Kapoor Post (Image Credit-Social Media)

 गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक बन गए हैं। सेलेब्स आये दिन सोशल मीडिया के ज़रिये एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं, वहीँ नेटिज़न्स भी दोनों पर जमकर कमेंट करते नज़र आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका की तैयारी कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में ही, अर्जुन ने मलाइका के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की और उन्हें उनके अपकमिंग शो के लिए शुभकामनाएं दीं।

दूसरी ओर, अर्जुन कपूर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था और क्रटिक्स और दर्शकों से उन्हें मिक्स्ड रिएक्शन मिले थे। अब अर्जुन अपनी नेक्स्ट फिल्म कुट्टी की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मंडन, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर भी है। 

Tags:    

Similar News