सुशांत को देख रोया देश: आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू, सेलेब्स ने बयां किया इमोशन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो गई। फिल्म को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं। हर तरफ सुशांत की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म के कई सीन और डायलॉग आपको रुला देंगे। सेलेब्स ने भी सुशांत की फिल्म देखी। सुशांत की आखिरी फिल्म देखकर सेलेब्स भी इमोशनल हुए।

Update: 2020-07-25 05:54 GMT

मुंबई सुशांत सिंह के जाने के बाद उनकी आखरी फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हो रही थी। वहीं कल यानि 24 जुलाई को इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक आंखों में आंसू आ गए। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं। हर तरफ सुशांत की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म के कई सीन और डायलॉग आपको रुला देंगे। सेलेब्स ने भी सुशांत की फिल्म देखी। सुशांत की आखिरी फिल्म देखकर सेलेब्स भी इमोशनल हुए।



Full View

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने लिखा- इमोशन्स से भरपूर, आंसू बहने से नहीं रोक पाई। इस तरह का अजीब दर्द से भरा और खूबसूरत एक्सपीरियंस नहीं किया। फैंस के लिए क्या शानदार ट्रीट है। फिल्म की कास्टिंग भी शानदार है। प्यार से भरी हुई।



जेनेलिया डीसूजा ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत स्क्रिन पर, मैं कुछ कर नहीं सकती लेकिन सीटी बजा सकती हूं।

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने भी सुशांत की ये फिल्म ये देखी। उन्होंने फिल्म का पहला सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया।



बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत तुम शानदार थे। हम सभी तुम्हें याद करेंगे।

Full View

एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा- फिल्म देखी, बहुत अच्छी है। दिल में एक ही बात आई...काश आंख खुले और लगे कि ये सब एक सपना हो...तुम बहुत याद आओगे सुशांत।

Full View

रश्मि देसाई ने लिखा- सुशांत को देखते हुए मन बहुत भारी था। उसकी एनर्जेटिक सोल और स्माइल... अपने आंसू रोक नहीं पाई। बहुत सारी यादें। सुशांत तुम्हें रील पर देख बहुत रियल महसूस हुआ।



इन सितारों के अलावा काम्या पंजाबी दलजीत कोौर ने भी इमोशन बया किया है।

Full View

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। दिल बेचारा उनकी आखिरी फिल्म है जिसमें वह संजना संघी के साथ नजर आए हैं। फिल्म काफी इमोशनल है।

Tags:    

Similar News