बॉलीवुड को तगड़ा झटका: अब इस शख्सियत की मौत, सदमे में इंडस्ट्री

साल 2020 बॉलीवुड के लिए एक बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। इस साल इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच फिल्म जगत को एक और सदमा लगा है।

Update: 2020-06-12 09:29 GMT

मुंबई: साल 2020 बॉलीवुड के लिए एक बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। इस साल इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच फिल्म जगत को एक और सदमा लगा है। दरअसल, खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियन की बहुत ही छोटी सी उम्र में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिशा अपनी बिल्डिंग के 14वें मंजिल से गिर गई थीं, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: राजनाथ के संसदीय क्षेत्र का काम जल्द होगा पूरा, डिप्टी सीएम ने उठाया बीड़ा

अभिनेता वरुण शर्मा ने दी जानकारी

इस दुखद बात की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सब बिल्कुल भी सच नहीं लग रहा है। कई यादें हैं। इतनी प्यारी व्यक्ति और प्रिय मित्र। आपके चेहरे पर वह मुस्कान हमेशा रहती थी और रोजाना पेश आने वाली दिक्कतों को बहुत ही आसानी से डील करती थीं। तुम हमेशा याद की जाओगी। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम चली गई हो।

Full View

यह भी पढ़ें: अपनों का नहीं पाकिस्तान: भारत का हिस्सा बताने पर किया ऐसा, छिनी नौकरी

सुशांत सिंह राजपूत ने भी जताया दुख

दिशा सालियन मुंबई के मलाड़ में रहती थीं। वो केवल सुशांत सिंह राजपूत कि ही नहीं बल्कि वरुण शर्मा और भारती सिंह जैसे अन्य कलाकारों की भी मैनेजर रह चुकी थीं। उनकी मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि बहुत ही दुखद खबर। दिशा के परिवार और मित्रों के साथ मेरी प्रार्थना। आपकी आत्मा शांति में रहे।

सदमे में बॉलीवुड

दिशा की मौत की खबर से बॉलीवुड को तगड़ा झटका लगा है। उनकी मौत पर सुशांत सिंह राजपूत के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, भारती सिंह, सहित अन्य सितारों ने दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: SC का दिल्ली सरकार से सवाल, कोरोना की टेस्टिंग को लेकर भी लगाई फटकार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News