Janhvi Kapoor: रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई जाह्नवी कपूर हुई ट्रोर्ल्स का शिकार, ट्रोल्स ने कहा- इतना क्या एटीट्यूड….

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड दीवा जहान्वी कपूर (Jhanvi Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।कभी उनके फैंस उनकी अदाओं का तारीफ करते नजर आते हैं तो कभी ट्रोलर का निशाना बनी।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-05 08:53 GMT

Janhvi kapoor (Image: Social Media)

Jhanvi Kapoor: बॉलीवुड दीवा जहान्वी कपूर (Jhanvi Kapoor) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी उनके फैंस उनकी अदाओं का तारीफ करते नजर आते हैं तो कभी ट्रोलर का निशाना बन जाती हैं। एक बार फिर जहान्वी ट्रोलर के निशाने पर हैं। दरअसल जहान्वी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड (Jhanvi Kapoor Boyfriend) के साथ कार में स्पॉट की गई। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा। लेकिन एक्ट्रेस के वीडियो वायरल होते ही ट्रोलर लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखी जहान्वी

जान्हवी कपूर एक बार फिर अपनी पूर्व प्रेमिका शिखर पहरिया (Shikhar Pahariya) के साथ नजर आई। जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल गई है। दरअसल दोनों को ही बुधवार देर रात रिया कपूर के बांद्रा स्थित घर पहुंचने के दौरान मीडिया द्वारा कैप्चर किया गया था। जहान्वी के साथ अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, हर्षवर्धन कपूर, अंशुला कपूर, ख़ुशी कपूर, मोहित मारवाह और पत्नी अंतरा भी नजर आए थे। वहीं जहान्वी और शिखर को लेकर फिर से दोनों के डेटिंग की अफवाह तेज हो गई है। हालांकि दोनों के तरफ से इस रिश्ते को कभी भी ऑफिशियल नहीं किया गया। कई बार दोनों को अक्सर बी-टाउन पार्टीज और आउटिंग्स पर साथ देखा गया है। इस पार्टी में भी जाहन्वी और शिखर को स्पॉट किया गया।

वहीं मीडिया को देखकर जहान्वी ने अपने मुंह पर हाथ रख लिए थे। जिसके बाद उन्हें ट्रोर्ल्स का शिकार होना पड़ गया। 

ट्रोलिंग की हो गई शिकार

जहान्वी का यह वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोर्ल्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि इतना क्या एटीट्यूड देना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मुंह क्यों छुपा रही है ये। वहीं एक यूजर ने पूछा कि where is the seat belt। बता दें जाह्नवी कोलाहले भी शिखर के साथ देखा गया। जिसको लेकर अक्सर वो पहले भी ट्रोल हुई हैं। वहीं अगर जहान्वी की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देंगी। इसके अलावा जहान्वी वरुण धवन के साथ फिल्म 'बावल' में नजर आएंगी। 

Tags:    

Similar News