रेखा का खुला राज! तो एक चुटकी सिंदूर की कीमत जान लो रमेश बाबू

बॉलीवुड की उमराव जान से एक नई पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रेखा को आज दुनिया भर में सभी जानते हैं। इनका नाम हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रिओं में से आता है। रेखा ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फ़िल्म रंगुला रत्नम से कर दी थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी एंट्री 1960 की फ़िल्म सावन भादों से हुई।

Update: 2023-03-22 08:53 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की उमराव जान से एक नई पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रेखा को आज दुनिया भर में सभी जानते हैं। इनका नाम हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रिओं में से आता है। रेखा ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फ़िल्म रंगुला रत्नम से कर दी थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी एंट्री 1960 की फ़िल्म सावन भादों से हुई। इतना ही नहीं रेखा को 2010 में, भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

ये भी देखें:Maruti Suzuki के इन कारखानों में 2 दिनों तक नहीं बनेगी एक भी कार, लेकिन क्यों?

ऋषि कपूर और नीतू की शादी में रेखा लग रही थी दुल्हन

रेखा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना बहुत योगदान दिया है। फिल्मों के साथ साथ रेखा के अफेयर्स की चर्चा भी काफी रही। अमिताब बच्चन के साथ चले उनके रिलेशनशिप को कोई भी आज तक भूल नहीं पाया है। लेकिन 22 जनवरी 1980 की वायरल कुछ तस्वीरों को आज भी कोई भूल नहीं पाया अहै। इस अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू की शादी हुई थी। दूल्हा दुल्हन के बाद सबकी निगाहें सिर्फ और सिर्फ एक इंसान पर टिकी थी। वो थी रेखा पर और उनके लुक पर जो खुद में एक दुल्हन लग रही थी। रेखा एक्ट्रेस नीतू कपूर की खास दोस्त हैं। तो उनकी शादी में भी जाना ज़रूरीथा।

रेखा अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में किसी दुल्हन से कम नहीं सजी थीं। शादी में उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहन रखा था। लेकिन उनका यह साज श्रृंगार देख वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे। सभी के माइंड में सिर्फ यही था कि आखिर रेखा ने सिंदूर क्यों लगाया है।

ये भी देखें:लड़कियों की गुंडई! पहुंची 25 लड़कों के साथ, मार-मार कर किया बुरा हाल

उस सिंदूर को लेकर कई अफवाहें भी उड़ी। जिसके बाद रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'उस शाम वो सीधे शूटिंग के सेट से कार्यक्रम में पहुंची थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके किरदार का हिस्सा था और वो उसे उतारना भूल गईं। वहीं एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने कहा था कि 'वो जिस शहर से हैं वहां सिंदूर लगाना फैशन का हिस्सा है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर फबता है।'

Tags:    

Similar News