Bollywood: बेटी के जन्म के बाद न्यू डैडी रणबीर वापस लौटे काम पर, शूटिंग लोकेशन पर स्पॉट हुए एक्टर!

Bollywood News Today: रणबीर आलिया और अपनी लिटिल प्रिंसेस को घर लाने के बाद तुरंत ही काम पर वापस लौट गए। शूटिंग के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है

Update: 2022-11-10 14:56 GMT

Ranbir Kapoor Back to Work (Image Credit-Social Media)

Ranbir Kapoor Back to Work: रणबीर कपूर इस समय सातवें आसमान पर हैं वो इस समय ख़ुशी से झूम रहे हैं क्योंकि उनकी बेटर हाफ आलिया भट्ट और बेटी अस्पताल से घर वापस आ गए हैं। लेकिन, एक्टर अपने काम के लिए कितने फोकस्ड हैं ये हमे उनके डेडिकेशन से पता चल जाता है। रणबीर आलिया और अपनी लिटिल प्रिंसेस को घर लाने के बाद तुरंत ही काम पर वापस लौट गए। शूटिंग के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखिये ये वीडियो।

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे नए डैड हैं। बॉलीवुड में हाल ही में 15 साल पूरे करने वाले अभिनेता इस समय खुशी से झूम रहे हैं क्योंकि उन्होंने और आलिया भट्ट ने इसी रविवार को अपनी छोटी राजकुमारी का वेलकम किया है। अस्पताल में कुछ दिन बिताने के बाद, एक्ट्रेस को आखिरकार छुट्टी दे दी गई और अपनी बच्ची के साथ रणबीर और आलिया का अस्पताल से बाहर निकलते हुए वीडियो और तस्वीरें वायरल हुआ था। तस्वीरों में, हम देख सकते हैं कि रणबीर ने कितने प्यार से अपने बंडल ऑफ़ जॉय को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। एक प्यार करने वाले पिता और पति होने के अलावा, रणबीर एक प्रोफेशनल और कमाल के अभिनेता भी हैं। और ये इस बात से साबित हो गया कि आलिया और उनकी बेटी के घर आने के कुछ ही घंटों बाद उनको उनकी शूटिंग लोकेशन पर देखा गया।

काम पर लौटे रणबीर कपूर

वीडियो में, हम देख सकते हैं कि रणबीर कपूर नीले रंग के ट्रैकसूट में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। उन्होंने अपने सिर के चारों ओर एक बंदना बांधा और अपने ट्रैकसूट को काले जूते के साथ पेअरअप किया था। एक्टर अपनी कार से बाहर निकलते हैं और स्टूडियो की ओर चले जाते हैं। पपराज़ी ने उन्हें उनके लिए पोज़ देने के लिए कहा लेकिन अभिनेता हड़बड़ी में दिखाई दिए। ऐसा लग रहा है कि रणबीर शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार है।

अपनी बच्ची का स्वागत करने के तुरंत बाद, आलिया और रणबीर ने एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वो प्यार से भरपूर हैं और खुद को 'ब्लेस्स्ड एंड ऑब्सेस्ड पेरेंट्स' कहते हैं। आलिया ने लिखा , "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर - हमारा बच्चा यहाँ है..और वो कितनी मैजिकल गर्ल है। हम ऑफिशियल तौर पर 'ब्लेस्स्ड एंड ऑब्सेस्ड पेरेंट्स' हैं !!!!!! लव लव लव आलिया और रणबीर।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया हाल ही में ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। अब रणबीर लव रंजन की अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। उनके पास रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'एनिमल' भी हैं।

Tags:    

Similar News