Shahrukh New Year Party: शाहरुख खान इस साल कैसे मांयेंगे न्यू ईयर पार्टी, खास है किंग खान के लिए साल 2023

Shahrukh Khan New Year Party: जहाँ न्यू ईयर में हर कोई पार्टी मूड में नज़र आ रहा है वहीँ बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान भी पार्टी मोड में हैं।

Update:2022-12-30 08:31 IST

Shahrukh Khan New Year Party (Image Credit-Social Media)

Shahrukh Khan New Year Party: जहाँ न्यू ईयर में हर कोई पार्टी मूड में नज़र आ रहा है वहीँ बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान भी पार्टी मोड में हैं। वहीँ एक्टर की इस साल बैक टू बैक कई फिल्में आने वालीं हैं। वो लगभग चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं। आइये एक नज़र डालते हैं कि शाहरुख़ इस साल नई ईयर पर क्या करने वाले हैं।

शाहरुख खान की न्यू ईयर पार्टी

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को "बॉलीवुड का बादशाह" कहा जाता है। लेकिन अब उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर आये हुए बहुत लंबा समय हो गया है, जबकि उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान को आखिरी बार 2018 में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इसके बाद शाहरुख ने ब्रेक ले लिया। लेकिन वो अब फिर से सीवर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए तैयार है। जहाँ साल 2022 में , SRK की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई, लेकिन उन्होंने दो सुपरहिट फिल्मों: रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और ब्रह्मास्त्र में कैमियो किया है । इसके अलावा, वो अपनी अपकमिंग रिलीज की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 2023 में तीन शाहरुख़ की तीन फिल्में रिलीज होने वाली है, शाहरुख खान बॉलीवुड के सूखे दौर को खत्म करने और अपने फैंस के साथ कुछ एक्शन, ड्रामा और रोमांस के साथ व्यवहार करने के लिए तैयार हैं। 2023 में शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखें।

2023 में शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

पठान (Pathaan) 

Full View

शाहरुख खान एक्टर के रूप में 4 साल बाद पठान फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी इस क्राइम एक्शन फिल्म में नज़र आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे।

 जवान (Jawan)

Full View

2023 की शुरुआत में बम्पर ओपनिंग के बाद, SRK की जून 2023 में एक और मेगा रिलीज़ होगी। SRK फिल्म जवान में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अपकमिंग हिंदी और तमिल भाषा की फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा ​​और दीपिका पादुकोण भी हैं। एटली द्वारा लिखित और निर्देशित ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डंकी (Dunki)

Full View

साल 2023 का अंत शाहरुख खान की एक और फिल्म के साथ होगा। राजकुमार हिरानी की डंकी नाम की फिल्म में शाहरुख खान, बमन ईरानी और तापसी पन्नू हैं। ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News