कान में प्रिंसेज की तरह दिखीं सोनम, अपने लुक से बनाया सबको दीवाना

Update: 2016-05-16 07:11 GMT

पेरिस: कान फिल्म फेस्टिवल में इंडियन सेलेब्स का अपियरेंस सुर्खियों में है। ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बाद फेस्ट के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने अपना 6th अपियरेंस दिया। 30 साल की सोनम ने व्हाइट कैपेड और इम्ब्रॉइड्री वाला गाउन पहना था। रविवार को कान में सोनम ने फेमस डिजाइनर राल्फ और रूसो का लॉन्ग गाउन पहना।

30 साल की सोनम ने व्हाइट कैपेड और एम्ब्रॉयड्री वाला गाउन पहना था। वहीं, अनिल कपूर ने कान फिल्मोत्सव में शिरकत करने से पहले अपनी बेटी सोनम कपूर को शुभकामनाएं दी थीं।

ये भी पढ़ें...PHOTOS: ऐश का हैरान करने वाला लुक, सोशल साइट पर मिले भद्दे कमेंट

सोनम कपूर

अनिल ने एक वीडियो में बेटी के नाम मैसेज में कहा, 'सोनम कान के लिए शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि 2016 तुम्हारे लिए कान में सबसे अच्छा साल साबित हो।'

ये भी पढें...इस एक्ट्रेस ने RJ से किया लव ‘विवाह’, 7 साल से कर रही थी डेटिंग

सोनम का अंदाज निराला

इससे पहले सोनम शनिवार को यहां के नाइस एयरपोर्ट पर अनामिका खन्ना के आउटफिट में नजर आई थीं। रविवार को सोनम ने फेमस डिजाइनर रॉल्फ एंड रुसो का लॉन्ग गाउन पहना। इस बार सोनम के साथ उनकी बहन रिया भी थीं।

वे अम्फर गला प्रोग्राम में भी शामिल हुईं। रेड कार्पेट गाला में शामिल होने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोनम ने लिखा, वो 16 मई तक इंतजार नहीं कर सकती। पिछले साल उन्होंने यहां ब्लू बॉलगाउन पहना था।

Tags:    

Similar News