Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा का sea look साथ मेें समुद्री मोती निक जोनास भी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में अपना डेब्यू किया है। इस दौरान की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका चोपड़ा की अभी तक कान्स के रेड कार्पेट से चार लुक सामने आ चुकी हैं और इन सभी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Update: 2019-05-18 05:24 GMT

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में अपना डेब्यू किया है। इस दौरान की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका चोपड़ा की अभी तक कान्स के रेड कार्पेट से चार लुक सामने आ चुकी हैं और इन सभी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी देखें... Cannes 2019: हुस्न की मल्लिका दीपिका के तोता लुक ने कान्स मे फैलाई हरियाली

पहले दिन प्रियंका चोपड़ा बोल्ड ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहीं। इस शाइनी ब्लैक और मरून कलर की हाई स्लिट गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, इसे रोबेटरे केवाली द्वारा डिजाइन किया गया था।

Full View

प्रिंयका ने इस स्ट्रैपलेस गाउन में समारोह में एक मुस्कान के साथ एंट्री ली। इस दौरान पूर्व मिस वर्ल्ड अपना हाथ जोड़े सभी को 'नमस्ते' कहते हुए भी दिखाई दी।

Full View

इससे पहले प्रियंका कान्स में सफेद रंग की बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थी। ये एक ऑफ शोल्डर की ड्रेस थी। प्रियंका इस दौरान रेड कार्पेट नहीं चलीं थी, बल्कि कान्स से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंची थी।

Full View

प्रियंका चोपड़ा का ये कान्स पर तीसरा लुक है। इस दौरान उनका साथ देने के लिए उनके पति निक जोनास भी पहुंचे। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Full View

इस दौरान प्रियंका और निक की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी और दोनों ही एक दूसरे को कॉम्पलीमेंट करते दिख रहे थे। ये पर्पल ड्रेस प्रियंका की कान्स पर चौथी लुक है। इस दौरान भी उनके पति निक जोनास उनके साथ नजर आए।

Tags:    

Similar News